रिया ने सुशांत के खाते से खर्च कर डाले इतने रुपए, बैंक स्टेटमेंट में सामने आई ये बड़ी बात

Published : Jul 31, 2020, 05:57 PM ISTUpdated : Jul 31, 2020, 05:59 PM IST

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब मुंबई पुलिस के साथ ही बिहार पुलिस भी जांच में जुट गई है। सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती और उनके घरवालों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को बिहार पुलिस ने मुंबई के बांद्रा में सुशांत के सभी बैंक खातों का ब्योरा इकट्ठा किया। अब, इन बैंक बयानों से यह पता चला है कि सुशांत केवल गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ही नहीं, बल्कि उसके भाई शौविक चक्रवर्ती का भी खर्च उठा रहे थे।

PREV
17
रिया ने सुशांत के खाते से खर्च कर डाले इतने रुपए, बैंक स्टेटमेंट में सामने आई ये बड़ी बात

रिपब्लिक वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने अक्टूबर 2019 में रिया और शौविक की फ्लाइट टिकट के लिए भुगतान किया था। फ्लाइट टिकट के लिए सुशांत के खाते से 81,000 रुपए निकाले गए थे। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि सुशांत के खाते से रिया के दो अन्य फैमिली मेंबर्स के लिए भी भुगतान किया गया है।

27

यात्रा खर्च के अलावा सुशांत ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में शौविक के रुकने के लिए भी पेमेंट किया था। शौविक के रहने का बिल 4,72,975 रुपए आया था और इसे सुशांत के अकाउंट स्टेटमेंट में भी बताया गया है। 

37

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि सुशांत ने शौविक की पढ़ाई के लिए भी पैसे दिए। शौविक की फ्लाइट टिकट और होटल में ठहरने के अलावा, सुशांत शोविक की शिक्षा और ट्यूशन फीस के लिए भी भुगतान कर रहे थे- बैंक स्टेटमेंट से ऐसा पता चलता है। 

47

रिया के निजी खर्चों में जारा ब्रांड की खरीदारी से लेकर हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप के भुगतान तक शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया कि रिया ने जारा ब्रांड में खरीदारी के लिए सुशांत के पर्सनल अकाउंट से 35,000 रुपए निकाले। इसके साथ ही एक और करीबी दोस्त सैमुअल भी सुशांत के खाते से 5 लाख रुपए इस्तेमाल करने को लेकर अब सवालों के घेरे में आ गया है।

57

सुशांत के खाते से रिया के निजी खर्चों के लिए भारी लेनदेन भी किया गया है। खाते से ब्यूटी पार्लर में उसके मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए 40,000 रुपए भी निकाले गए। रिया ने अपने पर्सनल खर्चों के लिए उनके खाते से कुल 1 लाख रुपए निकाले।

67

डाक्यूमेंट्स से पता चला है कि नवंबर 2019 में सुशांत के खाते में 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बची थी। हालांकि फरवरी, 2020 आते-आते यह 1 करोड़ रुपए से भी कम हो गया। 

77

बिहार पुलिस फिलहाल सुशांत के परिवार द्वारा रिया के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद सुशांत के बैंक खातों का विवरण खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संभावित धन शोधन मामले की जांच के लिए रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज FIR की प्रति भी मांगी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories