Published : Oct 05, 2022, 12:40 PM ISTUpdated : Oct 05, 2022, 06:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) शादी के बंधन में बंध गए है।कपल की शादी के फंक्शन दिल्ली, हैदराबाद से लेकर मुंबई में हुए। बीती रात कपल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ पहुंचे। सबा इस दौरान हरे रंग का चमकदार शरारा पहने नजर आई। कपल ने एक दूसरे की कमर में हाथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इनके अलावा विक्की कौशल, तब्बू, विशाल भारद्वाज, हुमा कुरैशी, तापसी पन्नू, अमायरा दस्तूर, किरण राव, आशुतोष राणा सहित कई सेलेब्स नजर आए। नीचे देखें ऋचा चड्ढा-अली फजल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे सेलेब्स की फोटोज...
आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने ढाई साल पहले ही शादी कर ली थी। हालांकि, अब उन्होंने शादी की सभी रस्मों को निभाने हुए रीति-रिवाज से शादी की। उनके वेडिंग रिसेप्शन की कुछ इन साइड फोटोज वायरल हो रही, जिसमें देखा जा सकता है कि कपल केक काट रहा है और मस्ती में डांस भी कर रहा है।
211
वेडिंग रिसेप्शन में कल्कि कोचलीन प्रिटेंड साड़ी पहनकर पहुंची तो स्वरा भास्कर चमकदार लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई।
311
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी ऋचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। वहीं, ईशा गुप्ता भी चमकीला लहंगा पहन खूबसूरत नजर आई।
411
सयानी गुप्ता भी इस मौके पर नजर आई। वहीं, तब्बू मल्टी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी। इस मौके पर उन्होंने कैमरामैन को जमकर पोज दिए।
511
विक्की कौशल में ऋचा-अली के साथ पोज दिए तो शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे रिसेप्शन में स्पॉट हुए।
611
इस मौके पर आशुतोष राणा पत्नी रेणुका शहाणे के साथ स्पॉट हुए। वहीं, रिसेप्शन ऋचा-अली मस्ती के मूड में नजर आए।
711
करिश्मा तन्ना इस मौके पर काली साड़ी पहने पहुंची। वहीं, मनोज बाजपेयी ने तापसी पन्नू के साथ पोज दिए। इस मौके पर तापसी ने लाइट कलर का लहंगा पहन रखा था।
811
ऋचा-अली के रिसेप्शन की कुछ इनसाइड फोटोज भी वायरल हो रही है। वहीं, सान्या मल्होत्रा इस दौरान काले रंग की लैग कट ड्रेस में नजर आई।
911
रिसेप्शन में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी स्पॉट हुई। इस दौरान किरण ने काली साड़ी पहन रखी थी। वहीं, अमायरा दस्तूर और हुमा कुरैशी भी ट्रेडिशन लुक में नजर आई।
1011
इस मौके पर डायरेक्टर कबीर खान पत्नी मिनी माथुर के साथ नजर आए। वहीं, वीजे साइरस और सिंगर नेहा भसीन भी स्पॉट हुए।
1111
ऑफ शोल्डर ड्रेस में क्रुबा सैत स्टनिंग लुक में नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपनी फ्रेंड्स के साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।