Published : May 02, 2020, 11:48 AM ISTUpdated : May 03, 2020, 10:03 AM IST
मुंबई. ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया के चलते मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। ऋषि का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया गया। 24 करीबी लोगों की मौजूदगी में शाम करीब 4 बजे विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले रणबीर ने अस्पताल में ही सारी अंतिम क्रियाएं पूरी कीं। इस दौरान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें मंत्रोच्चारण के बीच रणबीर, पापा ऋषि के पार्थिव शरीर पर गंगाजल छिड़क रहे हैं। बता दें कि बेटी रिद्धिमा पापा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।
बता दें कि आखिरी सांस लेने से पहले ऋषि ने आधी रात को बेटे रणबीर को आईसीयू में बुलाया था। अपने पास बैठाकर बेटे से बातें की। इस दौरान पत्नी नीतू कपूर भी वहीं मौजूद थी। पीपिंगमून की रिपोर्ट्स की मानें तो अंतिम समय में जब ऋषि के सभी बॉडी पार्ट्स काम करना बंद कर रहे थे तभी नीतू और रणबीर काफी इमोशनल हो गए और एक-दूसरे को संभालने लगे। ऋषि कपूर के जाते ही दोनों अपने होश खो बैठे थे।
210
ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में 8 महीने का इलाज पूरा होने के बाद मई, 2019 में चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें कैंसर था और अब ठीक हैं। इस साल फरवरी से वह बार-बार बीमार हो रहे थे। हाल में उनके कैंसर रीलैप्स की चर्चा भी हुई थी।
310
ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नाम के कैंसर से जूझ रहे थे। ये ब्लड कैंसर होता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ती है। इसके बाद इनके आकार में भी परिवर्तन होता है। कई डॉक्टर्स का मानना है कि ये एक ऐसी बीमारी है, जिसके बार-बार लौटने की आशंका बनी रहती है।
410
पति ऋषि कपूर की बॉडी पर फूलों की माला चढ़ाती पत्नी नीतू कपूर।
510
पापा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करते रणबीर कपूर।
610
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की सारी रस्मों के दौरान अभिषेक बच्चन विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दोस्त रणबीर का इस दुख की घड़ी में एक पल के लिए भी साथ नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं अभिषेक ने दोस्त के पिता की अर्थी को कंधा भी दिया।
710
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में मौजूद अभिषेक बच्चन सहित अन्य सेलेब्स।
810
नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अनिल अंबानी, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, अयान मुखर्जी और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।
910
चाचा ससुर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में पत्नी करीना कपूर के साथ शामिल हुए सैफ अली खान।
1010
पति सैफ अली खान और पापा रणधीर कपूर के साथ करीना कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।