ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद आखिरकार बेटी रिद्धिमा पहुंची मुंबई, मां नीतू के गले लगकर खूब रोई

Published : May 03, 2020, 10:53 AM ISTUpdated : May 04, 2020, 10:11 AM IST

मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार (30 अप्रैल) को निधन हो गया था। और इसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी किया। उनकी डेड बॉडी को घर ले जाने की इजाजत नहीं थी इसलिए सीधे चंदनवाड़ी शमशान घाट पर ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, ऋषि की बेटी रिद्धिमा दिल्ली में होने के कारण पापा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी। उन्हें बढ़ी मुश्किल से बाय रोड मुंबई आने की इजाजत मिली थी। वे 1400 किमी का रास्ता तय कर शनिवार देर रात मुंबई पहुंची।

PREV
18
ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद आखिरकार बेटी रिद्धिमा पहुंची मुंबई, मां नीतू के गले लगकर खूब रोई

देर रात घर पहुंचते ही रिद्धिमा मम्मी नीतू के गले लगकर खूब रोई। इस मौके पर मौजूद भाई रणबीर भी अपने आप पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। 

28

वहीं, नाना ऋषि कपूर के जाने का गम नातिन समायरा भी बर्दाश्त नहीं कर और वो भी नानी और मामा के गले लगकर खूब रोई। 

38

बता दें कि आलिया भट्ट, ऋषि के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह फेसटाइम के जरिए रिद्धिमा के टच में थीं। रिद्धिमा ने वीडियो कॉल के जरिए पापा का अंतिम संस्कार देखा।

48

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी थी- "पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मैं हमेशा आप से प्यार करती रहूंगी। ईश्वर बलवान योद्धा की आत्मा को शांति दे। मैं आपको हमेशा याद करूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। वापस लौट ना पापा।"

58

ऋषि कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के बेहद करीब थे। रिद्धिमा भी समय-समय पर पापा से मिलने मुंबई आती रहती थी।

68

बता दें कि आखिरी सांस लेने से पहले ऋषि ने आधी रात को बेटे रणबीर को आईसीयू में बुलाया था। अपने पास बैठाकर बेटे से बातें की। इस दौरान पत्नी नीतू कपूर भी वहीं मौजूद थी।

78

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था। वे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने गए थे और लगभग एक साल बाद कैंसर से जंग जीत कर मुंबई आए थे। मुंबई वापसी आने के बाद उन्होंने काम करना शुरू किया।

88

मुंबई लौटने के बाद उन्होंने जुही चावला के साथ फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग शुरू की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories