Published : Apr 30, 2020, 10:07 AM ISTUpdated : Apr 30, 2020, 12:46 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड अभी इरफान खान की मौत के गम से उबरा नहीं कि अब ऋषि कपूर के निधन की खबर भी मीडिया में आ गई है। उन्होंने 67 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी थी। उन्होंने बताया था कि वो अस्पताल में हैं और कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उन्हें एडमिट कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर की मौत की जानकारी ट्विटर पोस्ट के जरिए दी।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ऋषि कपूर हमें छोड़कर चले गए। उनके यूं दुनिया छोड़कर चले जाने से मैं टूट गया हूं।'
210
अक्षय कुमार ने ऋषि कपूर की मौत पर दुख जताते हुए लिखा, 'ऐसा लग रहा है मैं आधी रात में किसी बुरे सपने के बीच में हूं। ऋषि कपूर के निधन की खबर ने मुझे तोड़ दिया है। वो एक लेजेंड थे। एक अच्छे को-एक्टर और दोस्त, परिवार के जैसे थे। उनके परिवार वालों के साथ मेरी संवेदना।'
310
सनी देओल ने ट्विटर पर ऋषि कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'ऋषि कपूर के यूं चले जासे से शॉक्ड लगा। एक बेहतरीन को-एक्टर और अच्छा दोस्त। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। आप हमें हमेशा याद आएंगे।'
410
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर की। प्रियंका ने लिखा कि दिल भारी है क्योंकि आज एक सदी खत्म हो गई है।
510
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा कि फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से काफी दुखी हूं। उनके जाने से देश ने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया।
610
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने लिखा कि ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लेजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार एक्टर, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी।
710
सोनम कपूर ने ऋषि कपूर के साथ फोटो शेयर की है। इसमें वो उन्हें kiss करते नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने दुख भी जताया है।
810
लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर की फोटो शेयर करने के साथ लिखा, 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं। 'क्या लिखूं? कुछ समझ में नहीं आ रहा। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' इसके अलावा लता ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में लड़खड़ाए जुबान से कहा कि 67 साल की उम्र में कोई जाता है क्या?
910
इसके अलावा फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने बचपन का किस्सा शेयर करते हुए ऋषि कपूर की पुरानी फोटो शेयर की और दुख जताया है। उन्होंने बताया कि 'जब वो 7 साल के थे तो फिल्म 'दुनिया मेरी जेब में' रिलीज हुई थी। तो उनके घरवालों को इसके लिए आमंत्रण मिला था, लेकिन उनके माता-पिता ने करण को साथ ले जाने से मना कर दिया था।'
1010
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।