ऋषि कपूर का चौथा, पत्नी नीतू के चेहरे पर दिखी उदासी, रस्म निभाते बेटे रणबीर के सिर पर दिखी पगड़ी

Published : May 03, 2020, 02:01 PM ISTUpdated : May 04, 2020, 10:09 AM IST

मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार (30 अप्रैल) सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनकी बॉडी को एम्बुलेंस से मुंबई के कालबादेबी स्थित चंदनवाडी दाहगृह में तक ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और कपूर खानदान के सदस्य मौजूद थे। रविवार (3 मई) को ऋषि कपूर का चौथा था। चौथे से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि बेटी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थी लेकिन चौथे में शामिल हुई।

PREV
18
ऋषि कपूर का चौथा, पत्नी नीतू के चेहरे पर दिखी उदासी, रस्म निभाते बेटे रणबीर के सिर पर दिखी पगड़ी

फोटो में जहां ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर व्हाइट सूट और चेहरे पर उदासी लिए नजर आई, वहीं बेटा रणबीर कपूर भी गुमसुम दिखा।

28

चौथे पर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाई और देर तक उदास वहीं बैठी रही।

38

पंजाबी रीति-रिवीज के अनुसार पिता ऋषि कपूर की मौत के बाद रणबीर कपूर से सिर पर पगड़ी बांधी गई। इस मौके पर परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे।

48

बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी, लेकिन पिता के चौथे में शामिल हो पाई। उन्हें बढ़ी मुश्किल से बाय रोड मुंबई आने की इजाजत मिली थी। वे 1400 किमी का रास्ता तय कर शनिवार देर रात मुंबई पहुंची।

58

देर रात घर पहुंचते ही रिद्धिमा मम्मी नीतू के गले लगकर खूब रोई। इस मौके पर मौजूद भाई रणबीर भी अपने आप पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं, नाना ऋषि कपूर के जाने का गम नातिन समायरा भी बर्दाश्त नहीं कर और वो भी नानी और मामा के गले लगकर खूब रोई। 

68

बता दें कि आलिया भट्ट, ऋषि के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह फेसटाइम के जरिए रिद्धिमा के टच में थीं। रिद्धिमा ने वीडियो कॉल के जरिए पापा का अंतिम संस्कार देखा।
 

78

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी थी- "पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मैं हमेशा आप से प्यार करती रहूंगी। ईश्वर बलवान योद्धा की आत्मा को शांति दे। मैं आपको हमेशा याद करूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करूंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। वापस लौट ना पापा।"

88

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था। वे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने गए थे और लगभग एक साल बाद कैंसर से जंग जीत कर मुंबई आए थे। मुंबई वापसी आने के बाद उन्होंने काम करना शुरू किया। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने जुही चावला के साथ फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग शुरू की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories