Published : Jan 14, 2020, 11:59 AM ISTUpdated : Jan 17, 2020, 09:14 AM IST
मुंबई. करीना कपूर और रणबीर कपूर की बुआ रितु नंदा का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार अल सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज भी चल रहा था। 2013 में ऋतु को कैंसर होने का पता चला था। उनका यूएस में लंबे समय तक इलाज भी चला था। बता दें कि ऋतु नंदा अमिताभ बच्चन की समधन थी। वे बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन की सास थी। ऋतु 71 साल की थीं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी है।
रिद्धिमा कपूर ने अपनी बुआ की मौत की खबर शेयर करते हुए लिखा, "मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी । RIP'।"
26
रिद्धिमा कपूर के पोस्ट पर एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सुन के बहुत बुरा लगा ।' ऋतु के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कहां होगा, इस पर कपूर खानदान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
36
ऋतु नंदा दिल्ली में रहती थी। एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रणधीर ने कहा, देर रात रितु नंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में हैं, और उनका अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा।
46
बता दें कि अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हुआ था। उस वक्त भी रिद्धिमा कपूर ने ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
56
बता दें कि राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा से राजन नंदा की शादी 1969 में हुई थी। अब ये दोनों हस्तियां ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।
66
सास ऋतु नंदा के साथ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन।