लोगों को पसंद नहीं आई कोरोना लॉकडाउन पर ऋषि कपूर की नसीहत, एक बोला दारू कम पिया करो

मुंबई। कोरोना वायरस के खौफ की वजह से इन दिनों देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। फिलहाल 14 अप्रैल तक यह स्थिति रहेगी। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच, ऋषि कपूर ने कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को लेकर देश में इमरजेंसी लगाने की बात कह दी। हालांकि लोगों को ऋषि कपूर की यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

 

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2020 11:38 AM IST

17
लोगों को पसंद नहीं आई कोरोना लॉकडाउन पर ऋषि कपूर की नसीहत, एक बोला दारू कम पिया करो
क्या लिखा ऋषि कपूर ने? ऋषि कपूर ने लिखा- मेरे देशवासियों, हमें जल्द से जल्द इमरजेंसी घोषित कर देनी चाहिए। देखिए, पूरे देश में आखिर क्या हो रहा है! टीवी पर यकीन करूं तो लोग पुलिस वालों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। इस वक्त हालात को काबू में करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हम सबके लिए यही बेहतर है। पैनिक बढ़ रहा है।
27
लोगों ने लगाई लताड़ : सोशल मीडिया यूजर्स को ऋषि कपूर की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा-लोग पुलिस वालों को मार रहे हैं? क्या आप कभी जरूरत का सामान लेने के लिए घर से बाहर निकले हैं?
37
इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो ऋषि कपूर की नशे की आदत के चलते उनका जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, अल्कोहल से आपके दिमाग पर असर हुआ है, रिलैक्स रहिए और आराम कीजिए।
47
एक अन्य यूजर ने लिखा-लोग, शाम 6 बजे के बाद कपूर्स को सीरियसली लेना बंद कर देते हैं।
57
एक और यूजर ने ऋषि कपूर को सलाह देते हुए कहा- दारु कम पिया करो। कुछ ट्रोलर्स ने ऋषि कपूर को कहा, चिंटू जी आप पैग लगा के आराम करो, ये सब तो नालायक हैं ही, जस्ट चिल...।
67
एक ने कमेंट किया- सही कह रहे हैं, पुलिसवालों और मेडिकल स्टाफ को मारना सही नहीं है। वहीं, एक ने लिखा- इमरजेंसी का मतलब समझते हैं आप।
77
एक यूजर ने लिखा, अल्कोहल से आपके दिमाग पर असर हुआ है, रिलैक्स रहिए और आराम कीजिए।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos