Published : Jan 24, 2022, 12:15 PM ISTUpdated : Jan 24, 2022, 12:16 PM IST
मुंबई. म्यूजिक एल्बम याद पिया की आने लगी.. से सुर्खियां बंटोरने वाली रिया सेन (Riya Sen) 41 साल की हो गई है। उनका जन्म 24 जनवरी, 1981 को कोलकाता में हुआ था। रिया ने महज 16 साल की उम्र में इस म्यूजिक एल्बम में काम कर धमाल मचा दिया था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वो बॉलीवुड में सफलता हासिल नहीं कर पाई। लंबे समय से फिल्मों से दूर रिया का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने 16 अगस्त, 2017 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप शादी कर ली थी। तब मीडिया में खबरें आईं कि रिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसीलिए उन्होंने जल्दी-जल्दी में शादी का फैसला किया। हालांकि बाद में रिया ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था। नीचे पढ़ें रिया सेन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
रिया सेन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। रिया, देव वर्मा और मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। रिया को पहली बार पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने चूड़ी जो खनकी हाथों में.. से मिली थी। स्टार किड होने के बाद भी रिया खुद को स्थापित नहीं कर पाईं।
28
आपको बता दें कि रिया सेन और अश्मित पटेल के बीच अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रहीं थी। इसके अलावा दोनों का एक अश्लील एमएमएस भी लीक हुआ था, जिसने रिया के करियर पर ब्रेक लगा दिया था।
38
इतना ही नहीं, रिया सेन पर रागिनी MMS रिटर्न के सेट पर अपने को-स्टार के कपड़े उतारने के आरोप लगे थे। निशांत मलकानी ने रिया पर आरोप लगाया था कि जब वो उनके साथ एक इंटीमेट सीन सूट कर रहे थे तो उसी दौरान रिया ने कैमरे के सामने उनकी लोअर ये कहते हुए नीचे खींच दी थी कि ऐसा करने से महिलाएं उन्हें पसंद करेंगी।
48
2016 में रिया सेन एक पार्टी में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। इसमें वो एक लड़की को किस करती दिखी थी। साथ ही वो दूसरे लड़कों के साथ भी बोल्ड फोटोशूट भी करती नजर आई थीं। रिया ने भले ही बॉलीवुड फिल्मों से अपनी दूरियां बना ली हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह आज भी एक्टिव नजर आती हैं।
58
रिया सेन अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहीं, उनका नाम अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक संग जुड़ा। वहीं, श्रीसंत के साथ ही रिया का नाम चर्चा में रहा। 2011 में रिया को श्रीसंत के लिए कई बार स्टेडियम में चीयर करते देखा गया।
68
रिया के हसबैंड शिवम तिवारी पेशे से फोटोग्राफर हैं। वो अक्सर कई ट्रैवल ट्रिप और डेस्टिनेशंस के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। शादी से पहले दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूजे को डेट किया था।
78
रिया ने फिल्म 'स्टाइल' (2001) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शरमन जोशी और साहिल खान थे। इसके बाद वो 'दिल विल प्यार व्यार' (2002), 'झनकार बीट्स' (2003), 'कयामत' (2003), 'शादी नंबर-1'(2005) जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।
88
रिया सेन ने आल्ट बालाजी की वेब सीरिज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में भी काम किया है। इसके अलावा वो पॉइजन और मिसमैच 2 जैसी वेब सीरिज में भी नजर आई हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।