Published : Feb 24, 2022, 11:14 AM ISTUpdated : Feb 24, 2022, 11:30 AM IST
मुंबई/रशिया. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश दिया है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से अपने हथियार डालने को कहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देश को अन्य तरीकों से अपनी रक्षा करने का कोई मौका नहीं छोड़ा गया था। मैंने एक विशेष सैन्य अभियान चलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बाहर से जो कोई भी इसका दखल देगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जो इतिहास में कभी नहीं भुगते होंगे। उन्होंने लाल रेखा (यूक्रेन) को पार किया है। हमने स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया है। रूस एक ऐसा देश है जिसके तार हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक से जुड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रूस की एक हीरोइन सेनिया रेबेंकिना (Ksenia Ryabinkina) ने 70 के दशक में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के दादा राज कपूर (Raj Kapoor) की फिल्म में काम किया था। नीचे पढ़ें आखिर क्यों रूस की इस हीरोइन पर फिदा हो गए थे राज कपूर...
राज कपूर ने 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर बनाई थी। इस मल्टी स्टारर फिल्म में रूस की एक्ट्रेस सेनिया रेबेंकिना ने भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने सर्कस में काम करने वाली एक लड़की का रोल प्ले किया।
28
रियल लाइफ में सेनिया एक बेहतरीन बैले डांसर भी है। आपको बता दें कि राज कपूर और सेनिया की पहली मुलाकात मास्को में हुई थी।
38
सेनिया रेबेंकिना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे करीब 24 साल की थी, तब उनकी मुलाकात राज कपूर से हुई थी। उस दौरान वे अपनी फिल्म की तैयारियां कर रहे थे।
48
सेनिया ने बताया था- राज कपूर ने मेरा बैले डांस देखा और वो मुझसे काफी इम्प्रेस हुए। मेरा डांस देखते ही उन्होंने मुझे मेरा नाम जोकर फिल्म का ऑफर दे दिया था।
58
बता दें कि सेनिया रेबेंकिना को हिंदी की समझ नहीं थी इसके बावजूद वे राज कपूर की फिल्म करने के लिए तैयार हो गई थी। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई थी।
68
उन्होंने बताया था- वो राज कपूर को रूस में प्रसिद्ध उनके कुछ गानों के जरिए से जानती थीं। सेनिया ने बताया था- फिल्म के सेट पर राज कपूर उनका पूरा ख्याल रखते थे बाकी सभी कलाकारों की तरह लेकिन कैमरा ऑन होते ही उनका रवैया चेंज हो जाता था।
78
आपको बता दें कि सेनिया, राज कपूर की 92वी बर्थ एनिवर्सरी पर इंडिया आई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा था- मैंने अपने करियर में करीब 16 फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें आज भी मेरा नाम जोकर के लिए पहचाना जाता है।
88
76 साल की सेनिया अब लाइमलााइट से दूर है। उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। आपको बता दें कि फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने बैले डांस की प्रैक्टिस नहीं छोड़ी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।