Published : Sep 02, 2020, 12:20 PM ISTUpdated : Sep 06, 2020, 10:36 AM IST
मुंबई. वेटरन एक्ट्रेस साधना की आज 79वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 2 सितंबर, 1941 को कराची, पाकिस्तान में हुआ था। साधना शिवदासनी अपने जमाने की सुपरस्टार हुआ करती थीं। वे रिश्ते में करीन कपूर और करिश्मा कपूर की मौसी लगती हैं। दरअसल, करीना की मम्मी बबिता और साधना चचेरी बहनें हैं। वैसे, आपको बता दें कि साधना के स्टार बनने के पीछे फेमस प्रोडूसर सशाधर मुखर्जी का हाथ है। मुखर्जी की फिल्म 'लव इन शिमला' ने उनको रातोंरात स्टार बना दिया था। इसी फिल्म में साधना का हेयर स्टाइल उन्हीं के नाम से काफी फेमस हुआ। उनका नाम उनके पापा की पसंदीदा एक्ट्रेस और डांसर साधना बोस के नाम पर रखा गया था।
साधना पहली बार 1955 में आई राज कपूर की फिल्म श्री 420 में नजर आई थीं। उनको फिल्म के एक गाने इचक दाना बिचक दाना.. में नरगिस के पीछे बच्चों की भीड़ में देखा गया था।
210
इस फिल्म के लिए राज कपूर को कुछ बच्चों की जरूरत थी, जो नरगिस के पीछे बैठ सकें। इसके लिए उन्होंने बच्चों को अरेंज करने का जिम्मा सेट पर मौजूद लोगों को दिया था। वहां मौजूद लोगों में से कुछ साधना के पिता को जानते थे। इसलिए उन्हें भी उन बच्चों में शामिल कर लिया गया था।
310
1958 में साधना को उनकी पहली फिल्म (सिंधी) अबाना के लिए साइन कर लिया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें महज एक रुपए का टोकन अमाउंट दिया गया था।
410
प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी अपने बेटे जॉय मुखर्जी को लॉन्च करना चाहते थे। इसलिए सशाधर एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान साधना ने सिंधी फिल्म अबाना की थी और उनकी फोटो एक मैगजीन में छपी थी। सशाधर ने साधना को अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' कास्ट किया गया।
510
साधना का हर स्टाइल एक ट्रेंड बन जाया करता था। उन्होंने अपने जमाने में चूड़ीदार सलवार का फैशन चलाया था। यही नहीं, उनका हेयरस्टाइल भी काफी फेमस था।
610
साधना ने 'लव इन शिमला' के डायरेक्टर राम कृष्ण नय्यर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई। शादी के वक्त साधना 16 साल और नय्यर 22 साल के थे। साधना के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन राज कपूर की मदद से दोनों की ने शादी कर ली।
710
1995 में साधना के पति नय्यर का निधन हो गया। दोनों की कोई भी संतान नहीं थी। पति की मौत के बाद साधना बिल्कुल अकेली हो गईं और बीमार रहने लगीं।
810
उन्हें थाइरॉइड की बीमारी हो गई थी। अपने इस रोग का इलाज करवाने साधना अमेरिका गईं, लेकिन लोगों को लगने लगा कि साधना अब फिल्मों से रिटायर हो गई हैं। इसके बाद साधना वापस लौटीं और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बीमारी से ठीक होने के बाद उनकी पहली फिल्म थी इंतकाम जो बड़ी हिट रही।
910
धीरे-धीरे थायरॉइड की वजह से साधना की आंखों में भी परेशानी बढ़ गई और एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने पब्लिक इवेंट्स, फंक्शन में जाना और फोटो तक खिंचवाना बंद कर दिया।
1010
अपने अंतिम दिनों में साधना ने गुमनामी जैसी जिंदगी जी। उन्हें दिखना भी कम हो गया था। उनकी मदद तक करने कोई आगे नहीं आया था। आखिरी दिनों में वो मुंबई के एक पुराने बंगले में किराए पर रहती थीं। यह बंगला आशा भोंसले का था। 25 दिसंबर 2015 को साधना इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।