Published : Jun 11, 2020, 02:02 PM ISTUpdated : Jun 14, 2020, 09:58 AM IST
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत अभी भी जारी है। हजारों लोग इस वायरस की वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। देश में अभी भी हर रोज इस बीमारी से कई लोग संक्रामित हो रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन के बाद देश में अब लोगों को राहत दी गई है और वे घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ सेलेब्स मॉर्निंग वॉक करने निकलने लगे हैं। वहीं, कुछ तो शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सैफ अली खान औक करीना कपूर के पटौदी पैलेस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए, दिखते है अंदर से कैसा दिखता है यह शानदार महल।
बता दें कि गुड़गांव, हरियाणा से 26 किलोमीटर दूर पटौदी में ये व्हाइट कलर का पैलेस है। सैफ-करीना यहां फुर्सत के पल बिताते हैं।
215
इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है।
315
ये पैलेस अंदर से बेहद आलीशान है। और इसका कोना-कोना शानदार है।
415
इस महल को बने अभी करीब 84 साल हुए हैं। पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने कराया था।
515
इसकी कीमत करीब 800 करोड़ बताई जाती है।
615
इस पैलेस में 150 रूम हैं और 100 से ज्यादा नौकर काम करते थे, लेकिन अब वो बात नहीं है।
715
महल को जहां इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने बनवाया तो वहीं उनके बेटे और 9वें नवाब मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी ने विदेशी आर्किटेक्ट की मदद से इसका रिनोवेशन कराया था। यहां कई बड़े ग्राउंड, गैरेज और घोड़ों के अस्तबल हैं।
815
2003 में मंसूर अली खान की मां साजिदा सुल्तान की मौत के बाद उन्हें सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा। उसके बाद नवाब पटौदी पत्नी शर्मिला टैगौर के साथ इस महल में रहने लगे थे।
915
पटौदी पैलेस में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है, जिनमें 'मंगल पांडे', 'वीर-जारा', 'रंग दे बसंती', 'लव' जैसी फिल्में शामिल हैं।
1015
मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी की मौत के बाद उन्हें महल परिसर में स्थित कब्रगाह में दफनाया गया था।
1115
पैलेस में कई बड़े मैदान, अस्तबल और गैरेज हैं। रिनोवेशन के बाद, सैफ ने पैलेस की फोटोज भी शेयर की थी। एक बड़े ड्राइंग रूम के अलावा, पैलेस में सात बेडरूम, ड्रेसिंग और बिलियर्ड रूम हैं।
1215
एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था, 'पिता की मौत के बाद इस पैलेस को नीमराणा होटल्स को किराए पर दिया था। इससे पहले अमन और फ्रांसिस इसे चलाते थे। फ्रांसिस का निधन हो गया जिसके बाद मुझसे कहा गया कि मैं अपना पैलेस वापस ले सकता हूं लेकिन इसके लिए मुझे बहुत सारे पैसे देने होंगे।
1315
सैफ ने बताया कि मुझे लगता है कि जो घर मुझे विरासत में मिलना चाहिए था उसे मुझे फिल्मों से कमाए पैसे के जरिए वापस लेना पड़ा था। मेरी परवरिश वैसी रही है लेकिन विरासत में कुछ भी नहीं मिला है।
1415
पैलेस के बाहर शानदार गार्डन भी है।
1515
बाहर से ऐसा दिखता है पटौदी पैलेस।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।