47 की उम्र में भी कुंवारी है सनी देओल की एक्ट्रेस, 40 पार इन एक्ट्रेस को भी है हाथ पीले होने का इंतजार

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो 'कहानी घर घर की' में पार्वती का किरदार निभाकर फेमस हुईं साक्षी तंवर 47 साल की हो चुकी हैं। 12 जनवरी, 1973 को राजस्थान के अलवर में जन्मीं साक्षी के पापा राजेन्द्र सिंह तोमर रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं। टीवी के साथ ही साथ साक्षी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। साक्षी ने सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में काम किया है। इसमें साक्षी सनी देओल की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। साक्षी तंवर ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, 2015 में ऐसी चर्चा थी कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी कर ली है। लेकिन साक्षी ने इस खबर का खंडन किया था। उन्होंने कहा था, "इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे अब तक ऐसा कोई नहीं मिला, जिससे शादी कर सकूं।'' 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2020 11:17 AM IST / Updated: Jan 15 2020, 12:58 PM IST

18
47 की उम्र में भी कुंवारी है सनी देओल की एक्ट्रेस, 40 पार इन एक्ट्रेस को भी है हाथ पीले होने का इंतजार
47 साल की साक्षी तंवर ने शादी के बिना ही एक बेटी दित्या को गोद लिया है।
28
अमीषा पटेल ने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'रेस -2' जैसी कुछ सफलतम फिल्मों में भी काम किया। फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ उनके अफेयर की खबरें मीडिया में खूब छाई रहीं। 43 साल की हो चुकीं अमीषा के बारे में साल 2013 में खबर आई थी कि वे अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर को डेट कर रही हैं।
38
इंडस्ट्री की ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं तबस्सुम हाशमी उर्फ़ तब्बू। कभी नागार्जुन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं तब्बू 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी शादी की खबरें अभी भी आनी शुरू नहीं हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उन्हें मिस्टर परफेक्ट मिलेगा तो वो शादी कर लेंगी, लेकिन सिर्फ समाज की परंपरा निभाने के लिए वो ऐसा नहीं कर सकतीं।
48
काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी 42 साल की हो चुकी हैं। तनीषा ने 2003 में आई फिल्म 'श्श्श' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने नील एन निक्की, सरकार, टैंगो चार्ली और सरकार राज जैसी फिल्मों में काम किया। तनीषा का नाम बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली के साथ जुड़ा था। हालांकि तनीषा ने अब तक शादी नहीं की है।
58
फिल्म आशिकी से रातोरात पॉपुलर हुईं अनु अग्रवाल का 1999 में कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे ने न सिर्फ उनकी याददाश्त को प्रभावित किया, बल्कि चलने-फिरने में अक्षम कर दिया था। अनु 29 दिन के कोमा के बाद होश में आईं, तो खुद के साथ अपनी भाषा भी भूल चुकी थीं। शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज्ड था। हालांकि, लंबे उपचार के बाद वो इससे उबरने में कामयाब हो सकीं। अनु बिहार के मुंगेर में बच्चों को योगा सिखाती हैं। 51 साल की अनु ने शादी नहीं की है।
68
90 के दशक में फिल्म 'बागी: अ रिबेल फॉर लव' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नंदिता मोरारजी उर्फ़ नगमा 46 साल की हो चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं नगमा ने अब तक शादी नहीं की है। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली संग उनकी प्रेम कहानी मीडिया में एक समय खूब छाई थी। इसके अलावा, कथित तौर पर भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।
78
सुष्मिता सेन भारत के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली मॉडल रही हैं। इनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम से लेकर बिजनेसमैन अनिल अंबानी तक कई लोगों से जुड़ चुका है। सुष्मिता 45 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उन्होंने दो बच्चियां गोद ली हैं। फिलहाल सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।
88
शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने फिल्म 'मोहब्बतें' से करियर शुरू किया था। 2 फरवरी, 1979 को जन्मीं शमिता 41 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी तक उन्हें भी हाथ पीले होने का इंतजार है। शमिता ने जहर, कैश और बेवफा जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos