Published : Dec 27, 2021, 03:30 PM ISTUpdated : Dec 27, 2021, 03:31 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के के सबसे दबंग एक्टर यानी सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। सलमान ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। वे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे। आज भी उनके अफेयर्स के किसी न किसी कारण से हो ही जाते है। उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा बावजूद इसके वे आज भी कुंवारे ही है। फैन्स आज भी सलमान के सिर सेहरा बंधा देखना चाहते है। क्या आप जानते हैं सलमान अभी तक कुंवारे क्यों है। खबरों की मानें तो वे संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) या फिर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की वजह से कुंवारे नहीं है बल्कि वो वेटरन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की वजह से अभी तक शादी नहीं कर पाए हैं। नीचे पढ़े आखिर क्यों रेखा की वजह से सलमान खान नहीं कर पाए शादी...
सलमान खान का नाम इस समय मोस्ट एलिजेबल बैचलर में शामिल है। उनके लव-अफेयर के किस्से भी कम नहीं रहे हैं। उनका नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक जोड़ा गया। इतना ही नहीं वे हमेशा फिल्म और शोज करने में बिजी रहे और कभी अपनी शादी के बारे में नहीं सोचा।
210
कुछ साल पहले बिग बॉस में अपनी फिल्म सुपर नानी का प्रमोशन करने रेखा आई थी। उस समय सलमान ने खुलासा किया था कि जब वो यंग थे तो वो पूरी तरह से रेखा से प्रभावित थे। वे तब उनके पड़ोसी थे और रेलिंग पर सोते थे और सुबह 5.30 बजे उठकर उन्हें मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए देखते थे।
310
इतना ही नहीं वो रेखा की योग क्लासेस में भी शामिल हुए। सलमान ने खुलासा किया था- उस वक्त योग से तो मेरा कोई कनेक्शन था ही नहीं पर क्योंकि रेखा जी वहां पर योगा सिखती थी तो मैं और मेरे दोस्त पहुंच जाया करते थे।
410
सलमान को लेकर एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था- सलमान मुझे हर वक्त फॉलो करता था, मैं जहां भी जाती थी वो मेरे पीछे आता था। ये उस वक्त की बात है जब दोनों पड़ोसी हुआ करते थे। और सलमान, रेखा की एक झलक पाने के लिए उनकी योगा क्लास तक अटेंड करते थे।
510
वहीं, सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे रेखा को लेकर बहुत ज्यादा क्रेजी थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे। उन्होंने ये तक कहा था कि उन्होंने रेखा की वजह से किसी से भी शादी नहीं की। और यही वजह है कि वे आज भी कुंवारे हैं।
610
जब रेखा को सलमान खान की ये बात पता चली तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था- शायद मेरी भी इसलिए अभी तक शादी नहीं हो पाई। रेखा के दीवाने सलमान ने बॉलीवुड में एंट्री भी उन्हीं के साथ फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की थी। फिल्म में वे रेखा के देवर बने थे।
710
एक अन्य इंटरव्यू में सलमान ने ये भी कहा था कि वो संगीता बिजलानी से शादी करना चाहते थे। दोनों की शादी की तारीख तक पक्की हो गई थी। जासिम खान ने सलमान की बायोग्राफी बीइंग सलमान ने लिखा है कि सलमान-संगीता 27 मई, 1994 को शादी करने वाले थे लेकिन अचानक सबकुछ बदल गया और शादी नहीं हो सकी।
810
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पूजा हेगड़े के साथ कभी ईद कभी दीवाली और जैकलीन फर्नांडीज के साथ किक 2 में नजर आएंगे। यही नहीं सलमान खान अपने खास दोस्त आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में कैमियो करते नजर आएंगे और शाहरुख खान की पठान में भी उनका छोटा सा रोल है।
910
सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वे कैटरीना कैफ के साथ फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग इस बार मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में करेंगे। डायरेक्टर मनीष शर्मा की इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में 15 तारीख के बाद शुरू होगी और ये शूट करीब 15 दिनों अलग-अलग लोकेशन पर किया जाएगा।
1010
सलमान खान ने फिल्म बंधन, साजन, हैलो ब्रदर, क्योंकि, अंदाज अपना-अपना, गर्व, मैंने प्यार किया, पार्टनर, जुड़वा, प्यार किया तो डरना क्या, हम दिल दे चुके सनम, मुझसे शादी करोगी, करन-अर्जुन, रेडी, जय हो, किक, प्रेम रतन धन पायो, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ है, सुल्तान, बॉडीगार्ड, टाइगर जिंदा है. भारत, बजरंगी भाईजान जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।