Published : Dec 06, 2021, 12:07 PM ISTUpdated : Dec 06, 2021, 12:10 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सिर्फ एक ही बात की चर्चा हो रही है और वो है कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी। कपल 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। खबरों की मानें तो होने वाली दुल्हन सोमवार को परिवार के साथ जयपुर के लिए होगी। इस शादी में बॉलीवुड से जुड़े कुछ सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रॉयल वेडिंग में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि पहले भी ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स है, जिन्होंने अपनी शादी में करोड़ों खर्च किए। ये बात और है कि इनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई। नीचे पढ़ें ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में...
आपको बता दें कि सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) -मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) -संजय कपूर (Sanjay Kapur) सहित ऐसे और भी कपल्स है, जो किसी न किसी वजह से अलग हो गए। इनमें नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) -समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और इमरान खान (Imran Khan) के नाम भी शामिल है।
211
हाल ही में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु का तलाक हुआ। कपल ने 2017 में गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी। इनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।
311
खबरों की मानें तो नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु की शादी में करीब करोड़ रुपए खर्च हुए थे। शादी के बाद कपल ने चेन्नई के ताज कोरोमंडल होटल में रिसेप्शन रखा था। लेकिन इतना सबकुछ करने के बाद भी कपल का रिश्ता नहीं टिक पाया और तलाक हो गया।
411
करिश्मा कपूर ने 2003 में अचानक दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के शादी कर सभी को चौंका दिया था। ये शादी कपूर खानखान के पुश्तैनी कृष्णा राज बंगले में हुई थी। इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए गए।
511
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर को शादी के बाद पहले दिन से ही ससुरालवालों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। इस दौरान वे दो बच्चों की मां भी बनी। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया और तलाक लेने का फैसला किया। कपल ने 2016 में तलाक ले लिया।
611
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के लिए मलाइका ने ही अरबाज को प्रपोज किया था। कपल ने 1998 में मुस्लिम और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में अच्छा खासा पैसा खर्च हुआ था।
711
हालांकि, शादी के 19 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों 2017 में तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए। कपल का एक बेटा है अरहान खान, जो मां मलाइका के साथ रहता है। इन दिनों अरहान विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहा है।
811
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मनीषा कोइराला ने 2010 में नेपाल के बड़े बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। कपल की शादी काठमांडू में ट्रेडिशनल सेरेमनी में हुई थी। शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई और इसमें भी पैसा पानी की तरह बहाया गया।
911
हालांकि, मनीषा कोइराला की शादी महज 2 साल ही टिक पाई। उन्होंने 2012 में पति से तलाक ले लिया। बता दें कि मनीषा बाद में काफी डिप्रेशन के दौर से गुजरी । इतना ही नहीं वे कैंसर का भी शिकार हुई।
1011
आमिर खान के भांजे इमरान खान का न तो बॉलीवुड करियर चल पाया और न ही शादीशुदा जिंदगी। इमरान ने 2011 में अपनी गर्लफ्रेंड अवंतिका से शादी की। इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए। शादी के बाद दोनों एक बेटी के पेरेंट्स भी बने।
1111
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2019 में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। अवंतिका 2019 में अपनी बेटी को लेकर अलग रहने लगी हैं। कपल ने ऑफिशियली तलाक नहीं लिया है, लेकिन फिर भी दोनों अलग हो चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।