- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- होने वाले दामाद और बहू के साथ डिनर करने पहुंचे Suniel Shetty तो जीजा संग दिखा Tadap का हीरो, ये भी दिखे
होने वाले दामाद और बहू के साथ डिनर करने पहुंचे Suniel Shetty तो जीजा संग दिखा Tadap का हीरो, ये भी दिखे
मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी के चर्चे हो रहे हैं वहीं, कई सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट को लेकर सीरियस दिख रहे हैं। सेलेब्स यां तो सिटी में या फिर शहर से बाहर जाकर अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। वहीं, कई ऐसे भी है तो लंच-डिनर डेट या फिर इवेंट्स और पार्टीज में शामिल होकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) फैमिली के साथ डिनर पर स्पॉट हुए। इस मौके पर उनके होने वाले दामाद यानी क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) भी उनके साथ थे। वहीं, होने वाली बहू यानी बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) भी उनके साथ नजर आई। आपको बता दें कि सुनील की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर के साथ रिसेशनशिप में हैं। नीचे देखें और कौन-कौन से सेलेब्स कहां-कहां नजर आए...

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी इन दिनों अपने बेटे अहान के बॉलीवुड डेब्यू से काफी खुश हैं। अहान की पहली फिल्म तड़प हाल ही में रिलीज हुई है और फिल्म को बॉक्सऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
डिनर के बाद अहान शेट्टी अपने होने वाले जीजा केएल राहुल के साथ कुछ बातचीत करते नजर आए। इस मौके पर अहान की गलफ्रेंड तानिया भी साथ थी।
शादी की खबरों के बीच कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों जिम के बाहर ज्यादा स्पॉट हो रही है। बता दें कि वे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) साथ 7 से 9 दिसंबर के बीच फेरे लेंगी।
कंगना रनोट (Kangana Ranaut) एयरपोर्ट पर नजर आई। हाल ही में मथुरा बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची थी। दर्शन करने के बाद वे रविवार दोपहर मुंबई लौट आई।
रवीना टंडन (Raveena Tandon) एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान उन्होंने काले-सफेद रंग की लॉन्ग ड्रेस पहवन रखी थी। उन्होंने बकायदा मास्क हटाकर कौमरामैन को पोज दिए।
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई। बता दें कि इमरान जल्दी ही सलमान खान (Salman Khan) साथ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान वे वेस्टर्न आउटफिट में दिखी। उन्होंने बाउन कलर की जैकेट भी कैरी कर रखी थी। श्रद्धा ने अपनी फैन के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।
जैकलीन फर्नांडिज ( Jacqueline Fernandez) भी एयरपोर्ट पर दिखी। बता दें कि वे इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म रामसेतु की शूटिंग में बिजी है।
विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड नंदिता मंनतानी के साथ स्पॉट हुए। खबरों की मानें तो दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें -
Sarika Birthday: पैसों के लिए फिल्मों में जबरदस्ती काम करवाती थी मां, यूं शादीशुदा पर आया था दिल
शुरू हुई Ankita Lokhande की शादी की रस्में, होने वाले पति की गोद में बैठ खिलखिलाती दिखी दुल्हनिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।