Published : Dec 16, 2019, 01:50 PM ISTUpdated : Jul 07, 2021, 03:54 PM IST
मुंबई। फिल्म 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान के को-स्टार रहे लक्ष्मीकांत बर्डे की सोमवार को 15वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 16 दिसंबर, 2004 को हुआ था। चॉल में पले-बढ़े लक्ष्मीकांत ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही वे उससे अलग रहने लगे थे। कम ही लोग जानते हैं कि 'हम आपके हैं कौन' में सलमान के नौकर बने लल्लू प्रसाद उर्फ लक्ष्मीकांत बर्डे अब इस दुनिया में नहीं हैं
किडनी फेल होने से कई थी जान : लक्ष्मीकांत बर्डे ने अपने कॉमिक अंदाज से सबको खूब हंसाया था। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। 2004 में किडनी फेल होने के चलते उनका निधन हो गया था।
26
'हम आपके हैं कौन' की एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी : लक्ष्मीकांत ने पहली शादी रूही बर्डे से की थी। कुछ टाइम बाद बिना डायवोर्स लिए दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद वो एक्ट्रेस प्रिया अरुण को डेट करने लगे और 1998 में रूही को बिन बताए प्रिया से शादी कर ली। प्रिया ने कई फिल्मों में लक्ष्मीकांत के साथ काम किया है।
36
दूसरी पत्नी से हुए दो बच्चे : लक्ष्मीकांत ने अपनी दूसरी शादी के बारे में कभी किसी को नहीं बताया। प्रिया के साथ उनके दो बच्चे स्वानंदी और अभिनय हुए। बाद में लक्ष्मीकांत ने 'अभिनय आर्ट्स' के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था।
46
चॉल में एक्टिंग करते थे लक्ष्मीकांत : लक्ष्मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो मिडल क्लास फैमिली में जन्मे थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। साथ ही चॉल में होने वाले गणेश महोत्सव के दौरान एक्टिंग किया करते थे।
56
मराठी फिल्मों में साइड रोल से की शुरुआत : एक्टिंग में करियर बनाने के लिए लक्ष्मीकांत मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक लक्ष्मीकांत ने साइड रोल किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।