जब सलमान के पिता के सिर पर आया मुसीबतों का पहाड़, एक जख्म से उबरे नहीं थे कि आ गई ये बुरी खबर भी

Published : Apr 22, 2020, 12:08 PM IST

मुंबई. सलीम खान लॉकडाउन के बीच चर्चा में हैं। उन पर किसी शख्स ने लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगाया है। इस बीच सलीम खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि एक दिन में उन पर दो पहाड़ टूटे थे। बात उस समय की है जब सलीम और जावेद की जोड़ी 70 के दशक में हिट थी। इनकी जोड़ी ने ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’ और ‘शान’ समेत करीब 23 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन एक दिन ऐसा वक्त भी आया जब इनका रिश्ता टूट गया।

PREV
18
जब सलमान के पिता के सिर पर आया मुसीबतों का पहाड़, एक जख्म से उबरे नहीं थे कि आ गई ये बुरी खबर भी

सलीम खान ने बताया था कि हर डिब्बे पर एक्सपायरी लिखी होती है, तो शायद इस रिश्ते की भी डेट लिखी थी। अलग होना उनकी सोच थी। सलीम कहते हैं कि आज भी मियां-बीवी अलग हो जाते हैं, पार्टनर्स अलग हो जाते हैं। लोगों की अपनी-अपनी राय होती है। सलीम आगे विस्तार से बताते हैं।

28

सलीम बताते हैं कि वो और जावेद अख्तर बैठे हुए थे। शाम को काम कर रहे थे। तभी जावेद ने कहा कि वो अलग होना चाहते हैं। अलग काम करना चाहते हैं। तब जावेद से सलीम ने कहा कि आप ये बात 5 मिनट पहले ही सोच लेते। 

38

इसके बाद सलीम गाड़ी की चाबी उठाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। पीछे-पीछे जावेद भी जाते हैं। वह जावेद अख्तर को चले जाने के लिए कहते हैं और गाड़ी स्टार्ट कर वापस अपने घर आ जाते हैं। घर आते हैं। नहाते हैं और कुछ देर चुपचाप बैठे रहते हैं। सलीम खान जावेद अख्तर वाली बात का जिक्र घर में किसी से नहीं करते हैं।

48

सलीम साहेब उस वाकए से उबरे भी नहीं थे कि उसी शाम को हेलेन का फोन आया की उनकी मां बहुत बीमार हैं। जब तक सलीम हेलेन के मां के घर पहुंचते तब तक वह मर चुकी थीं। उस दिन एक साथ सलीम खान पर दो पहाड़ टूटे थे। उस रात सलीम की रात सास की डेड बॉडी के साथ गुजर गई। अगला दिन भी ऐसे ही गुजर गया। सलीम बताते हैं कि फिर भी उन्होंने किसी को जावेद के अलग होने की बात नहीं बताई।

58

कुछ दिनों बाद सलीम खान को फोन आने लगे और उधर से सिर्फ यही सवाल होते कि आप दोनों अलग हो गए हो? इस खबर के बाहर आने के बाद सलीम खान दुखी भी हुए और हैरान भी हुए। इसके बाद उन्होंने जावेद अख्तर को फोन किया और उनसे पूछा कि क्या आपने इसको पब्लिकली अनाउंस कर दिया है। 

68

इस पर जावेद ने कहा कि नहीं लेकिन कुछ दोस्तों को पता थी तो शायद उन्होंने ही कर दिया हो। हालांकि, कुछ दिनों बाद जावेद ने इस खबर की मीडिया के सामने पुष्टि कर दी।
 

78

सलीम कहते हैं कि जावेद ने ऐसा इसलिए किया कि उन्होंने फिल्मों में गाने लिखने थे। इसका जिक्र जावेद ने उनके साथ भी किया था और कहा था कि हम आपका भी इसमें नाम दे देंगे, लेकिन सलीम खान ने जावेद साहेब का ऑफर ये कहते हुए ठुकरा दिया कि ना ही उनका गाने में इंट्रेस्ट है और ना ही वो लिखना चाहते हैं। 

88

सलीम कहते हैं कि अगर वो उनके साथ कहीं जाएं और बैठे रहें तो उनके काम पर भी असर पड़ेगा। वो उनके साथ इस काम को करने से मना कर दिया। इसके बाद जावेद भी बोले कि वो भी नहीं करेंगे और किसी और का नाम दे देंगे। सलीम कहते हैं कि काम उन्होंने उनके साथ आ कर शुरू किया था वो नहीं गए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories