जब ब्रेकअप के बाद स्टेज पर फूट-फूटकर रोई थी सलमान की एक्ट्रेस, खा ली थी नींद की गोलियां

Published : Aug 21, 2020, 09:07 AM IST

मुंबई. सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में काम कर चुकी एक्ट्रेस सना खान आज यानी कि 21 अगस्त को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म यही है 'हाई सोसाइटी'  से की थी। मूवीज के अलावा उन्होंने सलमान के रियलिटी शो बिग बॉस में भी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। ब्वॉयफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप के बाद वो बुरी तरह से टूट गई थीं। 

PREV
16
जब ब्रेकअप के बाद स्टेज पर फूट-फूटकर रोई थी सलमान की एक्ट्रेस, खा ली थी नींद की गोलियां

दरअसल, सना खान और मेलविन लुईस एक समय पर रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने लुईस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जवाब में लुईस ने सना पर आरोपों की बरसात कर दी थी।

26

सना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लुईस को लेकर कहा था कि 'उन्हें ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने एक छोटी लड़की को गर्भवती कर दिया था। वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था। इन सब बातों ने एक्ट्रेस को डरा दिया था। इसीलिए, वो आजतक संघर्ष कर रहा है। भगवान तुम्हें सजा देंगे।'
 

36

सना ने एक स्टेज पर खुलासा किया था कि ब्रेकअप की वजह वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने नींद की गोलिया भी खा ली थीं। सना के मुताबिक, वो लुईस से शादी भी करने वाली थीं लेकिन, बीच में उन्हें हरकतों के बारे में पता चल गया और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। 

46

एक प्रमोशन के दौरान सना ब्रेकअप के बाद फूट-फूटकर रोने लगी थीं और इस दौरान भी उन्होंने अपने ब्रेकअप का दर्द लोगों के सामने शेयर किया था।

56

सना के आरोपों पर लुईस ने भी पलटवार किया था। उन्होंने सना की एक रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक कर दिया था। लुईस ने आरोप लगाया था कि सना का मकसद उनकी छवि खराब करना था। 

66

इसके साथ लुईस ने ये भी आरोप लगाया था कि सना ने उनकी जाति और रंग का मजाक उड़ाया था। फिलहाल, अब दोनों के बीच ये विवाद शांत हो चुका है और दोनों एक-दूसरे से अलग अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories