60 दिन बाद मां-बाप से मिले सलमान खान, कुछ घंटे घरवालों के साथ बिताए और रात होते ही लौट गए पनवेल

Published : May 20, 2020, 01:37 PM ISTUpdated : May 21, 2020, 12:20 PM IST

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पिछले 60 दिनों से चल रहे लॉकडाउन में फंसे सलमान खान मंगलवार को अपने घर मुंबई पहुंचे। सलमान पनवेल स्थित फार्महाउस से बांद्रा में अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इस दौरान सलमान ने सभी जरूरी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए अपने पेरेंट्स से मुलाकात की और इसके बाद वापस पनवेल लौट गए। 

PREV
18
60 दिन बाद मां-बाप से मिले सलमान खान, कुछ घंटे घरवालों के साथ बिताए और रात होते ही लौट गए पनवेल

बता दें कि सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में दो दिनों के लिए आए थे, लेकिन इसी बीच लॉकडाउन हो गया और वो यहीं फंस गए।

28

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान यहां अपने पेरेंट्स से मिलने के अलावा यह देखने भी आए थे कि मुंबई में उनके पिता के राहत कार्य में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। बता दें कि सलमान ने अपने घरवालों से मिलने के लिए मुंबई पुलिस की इजाजत ली थी। 

38

इसके साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ घंटे घरवालों के साथ बिताए और रात होने से पहले ही वापस फार्महाउस लौट गए। 

48

पनवेल स्थित फार्महाउस में सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजा आहिल, भतीजा निर्वाण भी हैं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, वलुश्चा डिसूजा और यूलिया वंतूर भी उन्हीं के फार्महाउस में हैं। 

58

सलमान ने कहा था कि वे यहां दो दिन के लिए आए थे लेकिन इसी बीच लॉकडाउन हो गया और इसके बाद वो वापस नहीं जा पाए थे।  

68

बता दें कि सलमान खान कोरोना वायरस के चलते बेरोजगार हुए हजारों दिहाड़ी मजदूरों को रोजाना खाना खिला रहे हैं। वहीं 25 हजार मजदूरों के बैंक खाते में पैसे भी जमा करवाए हैं। 

78

इस लॉकडाउन में सलमान खान ने अपना य यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है। इस चैनल का नाम है ‘बीइंग सलमान खान’। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने दो गाने ‘प्यार करोना’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज किया है।

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आएंगे। इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी हैं।

Recommended Stories