साढ़े चार महीने की बहन आयत पर प्यार लुटाता दिखा सलमान का 4 साल का भांजा आहिल, देखें क्यूट फोटो

Published : May 22, 2020, 10:14 AM IST

मुंबई. सलमान खान इन दिनों लॉकडाउन में बहन अर्पिता और भांजे-भांजी के साथ पनवेल फार्महाउस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में भांजे आहिल और भांजी आयत की एक फोटो उनके मौसा अतुल अग्नीहोत्री ने शेयर की है। इस फोटो में आहिल छोटी बहन पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है। वो बहन को kiss करता दिखाई दे रहा है। 

PREV
15
साढ़े चार महीने की बहन आयत पर प्यार लुटाता दिखा सलमान का 4 साल का भांजा आहिल, देखें क्यूट फोटो

सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयत और आहिल की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आहिल अपनी छोटी बहन आयत के गाल पर किस कर रहा है। इस प्यारी तस्वीर के साथ अतुल अग्निहोत्री ने 'लव' लिखा है। 

25

इन दोनों बच्चों की फोटो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पाए और वो जमकर इनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें, अतुल अग्निहोत्री सलमान खान की बहन अल्वीरा खान के पति हैं। 

35

गौरतलब है कि आयत और आहिल इस समय अपने पैरंट्स के साथ पनवेल फार्महाउस पर हैं। यहां पर इन लोगों के अलावा सलमान खान और उनके परिवार के सदस्य के साथ करीबी फैमिली फ्रेंड्स भी हैं। लॉकडाउन के शुरुआती समय से ही ये सब पनवेल फार्महाउस पर हैं।

45

हाल ही में खबरें आई थी की कि सलमान खान अपने पैरंट्स से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट गए थे। इस यात्रा के लिए सलमान खान ने प्रशासन से अनुमति ली थी और रात होने से पहले वापसी कर ली थी।

55

गौरतलब है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने बेटी आयत को उनके जन्मदिन पर जन्म दिया था, जिसके बाद भांजी का नमकरण भी सलमान ने ही किया था। आयत नाम सलमान के पिता सलीम ने अपनी पोती के लिए सोचकर रखा था। 

Recommended Stories