एक्टिंग से दूर फार्म हाउस में धान की रोपाई करते दिखे सलमान खान, संग में ये भी आईं नजर

Published : Jul 21, 2020, 10:43 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लॉकडाउन के पहले से ही पनवेल वाले फार्महाउस में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और अन्य दोस्तों के साथ पहुंचे हैं। वो तभी से वहीं नेचर के बीच टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच वो फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों धान की रोपाई किसान जोरों से कर रहे हैं। ऐसे में सलमान भी फार्महाउस में धान की रोपाई कर रहे हैं। उनके साथ गर्लफ्रेंड यूलिया और उनके सभी दोस्त खेत में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।   

PREV
16
एक्टिंग से दूर फार्म हाउस में धान की रोपाई करते दिखे सलमान खान, संग में ये भी आईं नजर

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर खेती का एक का वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो खुद खेत में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनके साथ गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और अन्य साथी भी नजर आ रहे हैं।
 

26

धान की रोपाई करने के बाद सलमान पानी से अपने हाथ-पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने खेती करते हुए वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी उन्होंने अपने फार्मिंग के पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किए थे।
 

36

फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाले सलमान खान अब पूरी तरह से किसान बन गए हैं। इन दिनों सलमान अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। इससे पहले सलमान ने अपना जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उसमें में वो खेत जोतते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में सलमान अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते दिख रहे थे।
 

46

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी सलमान के फार्महाउस पर धान बोते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। किसान की तरह ही सलमान खान वीडियो में कभी ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं तो कभी हल पर खड़े होकर खेत जोतने में मदद कर रहे हैं।

56

इससे पहले सलमान खान ने मिट्टी से सनी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें सलमान पूरी तरह से कीचड़ में लिपटे दिख रहे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने देश के किसानों के लिए खास कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सभी किसानों का सम्मान।' हालांकि, इस तस्वीर पर सलमान को काफी ट्रोल किया गया था।

66

बहरहाल, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की रिलीज डेट कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ गई है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी। इससे पहले इनकी जोड़ी 'भारत' में देखने के लिए मिली थी। 
 

Recommended Stories