जब अनिल की पत्नी के पीछे पड़ गए सलमान-शाहरुख, हाथ जोड़ सोनम की मम्मी ने छुड़ाया था पीछा

Published : May 08, 2020, 03:30 PM ISTUpdated : May 10, 2020, 10:10 AM IST

मुंबई. सोनम कपूर की शादी की आज (शुक्रवार) दूसरी सालगिरह है। सोनम ने 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद  दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन है। सोनम और आनंद की शादी मुंबई में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी से लेकर वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। अनिल कपूर ने बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सोनम के रिसेप्शन में सलमान खान और शाहरुख खान भी शामिल हुए थे और दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। दोनों ने अनिल के साथ में जमकर डांस भी किया था।

PREV
17
जब अनिल की पत्नी के पीछे पड़ गए सलमान-शाहरुख, हाथ जोड़ सोनम की मम्मी ने छुड़ाया था पीछा

सोनम-आनंद के रिसेप्शन में सलमान-शाहरुख दोस्त अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर से भी मस्ती-मजाक करने में पीछे नहीं रहे। 

27

इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स स्टाइलिश और डिफरेंट लुक में स्पॉट हुए थे। रिसेप्शन में सोनम-आनंद के अलावा अन्य सेलेब्स ने भी जमकर डांस किया था। 

37

सलमान खान और शाहरुख खान, सोनम कपूर की मॉम सुनीता कपूर के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आए थे। दोनों ने सुनीता को घेर लिया था और अपनी फिल्म 'करन-अर्जुन'' का गाना 'ममता के मंदिर की है तू सबसे प्यारी मूरत..' गाया था।
 

47

गाते-गाते दोनों ने सुनीता का दामन भी पकड़ा लिया था। ये देखकर सुनीता के पति अनिल कपूर, रणवीर सिंह के साथ जमकर ठहाका लगाते भी नजर आए थे।

57

सलमान-शाहरुख ने सुनीता ने को इस तरह घेर लिया था कि सुनीता उनसे पीछा तक छुड़ा पा रही थी।

67

आखिरकार सुनीता को सलमान-शाहरुख के सामने हाथ जोड़ने पड़े थे, तब जाकर दोनों से अपना पीछा छुटा था।

77

शादी की दूसरी सालगिरह पर सोनम और आनंद ने एक-दूसरे को विश किया।

Recommended Stories