मुंबई। सोनम कपूर की शादी को दो साल हो चुके हैं। 8 मई, 2018 को सोनम ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में सोनम ने जो रेड एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना था उसे अनुराधा वकील ने तैयार किया था। शादी में उन्होंने लाल जोड़े के साथ अपनी मां सुनीता की ज्वैलरी भी कैरी की हुई थी। वहीं इस दौरान आनंद ने गोल्डन एंड व्हाइट शेरवानी पहनी थी। सोनम कपूर की एनिवर्सरी पर हम दिखा रहे हैं उनकी शादी का एलबम।
शादी के दौरान सोनम के होनेवाले पति आनंद आहूजा ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये देख सोनम हंस पड़ी थीं।
211
सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन अनिल कपूर के बंगले पर किया गया था। इसमें सोनम ने ऑारेंज एंड गोल्डन कलर का शरारा पहना था।
311
सोनम की संगीत सेरेमनी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुई थी। इस दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा, हैवी चोली और इसके साथ बड़े झुमके, चोकर नेकलेस पहना था।
411
सोनम ने 2 साल पहले ही डिजाइनर्स को अपने लहंगे का ऑर्डर दे दिया था। संगीत सेरेमनी के दौरान जिस शेड्स ऑफ व्हाइट थीम लहंगे में सोनम ने पहना था, उसे बनने में करीब डेढ़ साल लगे थे।
511
संगीत के लिए खासतौर पर यह लहंगा अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया। इस लहंगे में मोती जड़े गए थे।
611
लहंगे के हर लेयर में सिल्वर जरदोजी, जरी, गोल्ड, छोटे-छोटे सीक्वेंस, स्वरोस्कि क्रिस्टल और पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया। दूल्हे आनंद आहूजा ने हर सेरेमनी में डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के डिजाइन किए हुए ड्रेसेस पहने थे।
711
शादी के दौरान अपनी दादी निर्मल कपूर से मिलतीं साेनम।
811
शादी की एक रस्म के दौरान सोनम कपूर। पास ही खड़ी हैं रानी मुखर्जी।
911
सोनम के पति आनंद आहूजा शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। आनंद शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
1011
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अमेरिका से ग्रेजुएशन किया और वहीं पर व्हार्टन बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है।
1111
उन्होंने अमेजन में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम भी किया है। आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड कंपनी BHANE के सीईओ और को-फाउंडर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।