Published : Nov 18, 2020, 06:45 PM ISTUpdated : Nov 22, 2020, 10:28 AM IST
मुंबई. सलमान खान (salman khan) की बहन और सलीम खान (salim khan) की बेटी अर्पिता खान शर्मा (arpita khan sharma) की आज छठीं वेडिंग एनिवर्सरी है। अर्पिता ने 6 साल पहले आज ही के दिन यानी 18 नवंबर को आयुष शर्मा (aayush sharma) के साथ सात फेरे लिए थे। अर्पिता और आयुष दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर कर एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी। आपको बता दें कि अर्पिता, सलीम खान (salim khan) की गोद ली बेटी है। दरअसल, अर्पिता को सलीम खान ने 1981 में गोद लिया था। हुआ कुछ यूं था कि सलीम को पत्नी के साथ रोज सुबह घूमने जाने की आदत थी। एक दिन वह जब सैर से वापस आ रहे थे तब उन्होंने देखा कि एक औरत सड़क किनारे मरी पड़ी है और उसके पास एक छोटी सी बच्ची बैठकर रो रही है। उस बच्ची को देखकर सलीम का दिल पसीज गया और वह उसे अपने साथ अपने घर ले आए। बाद उन्होंने और वाइफ हेलन ने मिलकर उसे गोद ले किया। ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि अर्पिता ही है।
उस वक्त सलीम खान के साथ इंदौर के होल्कर कॉलेज में उनके सहपाठी रहे शरद जोशी भी मौजूद थे। तब सलीम ने शरद जोशी से बेटी का नाम रखने को कहा। इस पर शरद जोशी ने कहा कि यह बच्ची आपको अर्पित हुई है इसलिए इसका नाम 'अर्पिता' होना चाहिए।
210
5 भाई-बहनों में अर्पिता खान सबसे छोटी है। सलीम खान के बच्चों में सबसे बड़े हैं सलमान खान, फिर अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा खान और सबसे छोटी हैं अर्पिता। अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। वर्तमान में मुंबई में बतौर आर्किटेक्ट वो एक इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म में काम कर रही हैं।
310
अर्पिता ने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर पति के नाम इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा- मेरे दोस्त होने से लेकर मेरे पति होने तक, हम उस सफर को संजोते हैं, जिसे हमने साथ मिलकर तय करते हैं। मुझे खुशी है कि हमने 6 साल पहले अपने जीवन को एक-दूसरे के साथ जोड़ा। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव, पहली बार हम एक साथ जश्न नहीं मना रहे हैं, लेकिन मैं आपके द्वारा किए गए उस काम से खुश हूं जो आपको सबसे अच्छा लगता है। एक साथ आने के कई और साल, खुशी, गपशप, झगड़े, मतभेद और..मैं आपसे प्यार करती हूं।
410
आयुष ने पत्नी को बाहों में लेकर किस करते हुए फोटोज शेयर की। उन्होंने पत्नी अर्पिता के नाम एक स्पेशल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा- शादी की सालगिराह मुबारक हो मेरा प्यार अर्पिता शर्मा। हमें शादी को 6 साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं तुम्हें हमेशा से जानता हूं। 6 साल तुम्हारी नादानियां और छोटी चीजों में खुशियां पा लेना। तुम्हारे जैसा पार्टनर पाकर मैं खुशनसीब हूं। खूब सारा प्यार।
510
अर्पिता और आयुष की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। आयुष को अर्पिता से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
610
कई बार मिलने के बाद आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी के दौरान सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये अर्पिता के लिए सबसे खास लम्हा था।
710
आयुष के प्रपोजल को अर्पिता मना नहीं कर पाई थी। अर्पिता की हां के बाद दोनों की फैमिली आपस में मिली और इनकी शादी फिक्स की गई।
810
अर्पिता -आयुष की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में हुई थीं। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे और सभी ने खूब एन्जॉय किया था।
910
अर्पिता-आयुष की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को होटल ताल लैंड्स में हुआ था। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, करन जौहर, सानिया मिर्जा, कैटरीना कैफ सहित बॉलीवुड, राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड की कई हस्तियों शामिल हुई थी।
1010
अर्पिता और आयुष के प्यारे- प्यारे दो बच्चे है आहिल और आयत। आयत का जन्म मामा सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही पिछले साल हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।