गीले बाल, बढ़ी दाढ़ी और चेहरे पर गुस्सा लिए सलमान खान ने दिखाई अपनी बेहतरीन बॉडी, देखकर सभी दंग

Published : May 02, 2020, 06:41 PM ISTUpdated : May 04, 2020, 10:13 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मर रहे हैं। भारत में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। आमजनों की तरह की सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। हालांकि, सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है और फैन्स को वक्त- वक्त पर अपडेट करते रहते हैं। इसी बीच सलमान खान की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फॉर्महाउस में सलमान के साथ उनकी बहन और उसकी फैमिली है।

PREV
110
गीले बाल, बढ़ी दाढ़ी और चेहरे पर गुस्सा लिए सलमान खान ने दिखाई अपनी बेहतरीन बॉडी, देखकर सभी दंग

बता दें कि सलमान पिछले 36 दिनों से अपने फॉर्महाउस में ही रह रहे हैं। जब लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तभी से सलमान फॉर्महाउस पर ही है। सामने आई फोटो में सलमान के बाल गीले, बढ़ी दाढ़ी और चेहरे पर गुस्सा दिख रहा है। हालांकि, ये फोटो जैकलीन फर्नांडिज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

210

जैकलीन ने फोटो पर कैप्शन लिखा-  "गिफ्ट या बहुत मेहनत की ?? मुझे लगता है कि वह हर रोज के अपने पद के लिए आभार और सम्मान व्यक्त करते हैं, जो सलमान खान  ने उन्हें दिया है और भी बहुत कुछ आने के लिए है। सुरक्षित रहें।"

310

सलमान खान भी इस समय अपने पनवेल वाले फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजा आहिल, भांजी आयत और भतीजा निर्वाण है। समय-समय पर सलमान अपने इंस्टाग्राम पर वीडियोज और फोटोज शेयर कर फैन्स को अपडेट कर रहे हैं।

410

सलमान के पनवेल फार्महाउस में जो जिम बना है वहां पर किंग कोबरा पाया गया था। इसके अलावा फार्महाउस के आसपास तेंदुआ भी देखा गया। सलमान का ये फार्महाउस जंगल के बीचों बीच है इस वजह से यहां जंगली जानवर आस पास घूमते रहते हैं। इस बारे में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा ने खुद बताया था।

510

सलमान के बहनोई और अर्पिता खान के पति आयुष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हाल ही में सलमान भाई के जिम में किंग कोबरा देखा गया था। वहीं फार्महाउस के आसपास तेंदुआ भी देखा गया था। यहां गाय, बकरी, बतख और कई जंगली जानवर भी आ जाते हैं।

610

उन्होंने बताया था - ऐसा लग रहा है कि हम सफारी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम इत्तेफाक से वीकेंड के चलते यहां आए थे। लेकिन अब करीब एक महीना होने वाला है हम यहीं हैं।

710

आयुष ने बताया कि वो यहां अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। आहिल के साथ फल और सब्जियों को तेड़ते हैं। पूरा परिवार एक साथ एन्जॉय कर रहा है।

810

बता दें कि जंगली जानवर और किंग कोबरा निकलने से सलमान थोड़े चिंतित है क्योंकि उनके साथ भांजे-भांजी भी है।

910

कुछ दिन पहले अपने घोड़े के साथ नाश्ता करते हुए सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान अपने घोड़े को पत्तियां खिला रहे थे। साथ ही खुद भी यही पत्तियां खा रहे थे।

1010

सलमान 36 दिनों से अपने मम्मी-पापा से भी नहीं मिले है। उन्हें इस समय उनकी बहुत ज्यादा चिंता हो रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर मां-बाप को लेकर चिंता भी जताई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories