सलमान को आई पापा मम्मी की याद, 21 दिन नहीं मिले किसी से, बोले डर गया हूं लेकिन जो डर गया वो...

Published : Apr 06, 2020, 01:52 PM ISTUpdated : Apr 12, 2020, 10:05 PM IST

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में कई लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी इस महामारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। भारत सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए 21 दिन का लॉकडाउन किया है। इसके साथ ही सभी से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही हैं। इस लॉकडाउन का असर आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स पर भी देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस लॉकडाउन से सलमान खान भी प्रभावित हुए हैं। इसकी जानकरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सलमान इस वक्त बेहद डरे हुए हैं। 

PREV
17
सलमान को आई पापा मम्मी की याद, 21 दिन नहीं मिले किसी से, बोले डर गया हूं लेकिन जो डर गया वो...
सलमान खान ने बताया कि वो 21 दिन से अपने घर से दूर है। वे फिलहाल अपने फॉर्महाउस पर है। यहां उनके साथ छोटी बहन अर्पिता खान, बहनोई आयुश शर्मा, भतीजा निर्वाण खान, भांजा आहिल और भांजी आयत है। वे अपने मम्मी-पापा से नहीं मिल पा रहे हैं।
27
सलमान ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान अपने भतीजे निर्वाण के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान बता रहे हैं कि वो 3 हफ्तों से अपने घर से दूर हैं।
37
उन्होंने बताया- इस समय उनके पिता घर पर अकेले हैं। जब से लॉकडाउन लगा हुआ है तब से उन्होंने अपने पिता को देखा नहीं है।
47
सलमान और निर्वाण ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील करते हुए कहा है, 'जो डर गया सो मर गया, इस समय इस कहावत को अपने जीवन में लागू करने के जरूरत है। हम गर्व के साथ कहते हैं कि हम डर गए हैं। इस समय जो डर गया समझो बच गया।
57
सलमान ने कहा- 'हम लोग यहां कुछ दिनों के लिए आए थे। अब हम यहीं पर हैं। हम लोग तो यहां पर डर गए हैं।'
67
बता दें कि निर्वाण सलमान के छोटे भाई सोहेल खान का बेटा है। उसने भी बताया कि वो अपने पापा से 21 दिन से नहीं मिला है। निर्वाण ने भी लोगों से घर में रहने की अपील की है।
77
सलमान ने लोगों से कहा कि ये बहादुरी दिखाने का वक्त नहीं है। मैं बहुत ही बहादुरी से कह रहा हूं कि मैं डर गया हूं। आप लोग बहुत बहादुर मत बनो। सलमान ने कहा- मोरल ऑफ द स्टोरी है कि हम लोग डर गए हैं। जो डर गया, समझो वह बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories