संजय दत्त के जीजा के सिर चढ़ गया था पहली ही फिल्म हिट होने का घमंड, फिर यूं बर्बाद हो गया करियर

मुंबई। संजय दत्त (Sanjay Dutt) के जीजा और बॉलीवुड एक्टर कुमार गौरव (Kumar Gaurav) 61 साल के हो गए हैं। 11 जुलाई, 1960 को लखनऊ में जन्मे कुमार गौरव की गिनती बॉलीवुड के सुपरफ्लॉप एक्टर्स में होती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि कुमार गौरव ने फ्लॉप फिल्में ही की हैं। यहां तक कि 1981 में आई उनकी डेब्यू फिल्म 'लव स्टोरी' सुपरहिट हुई थी। लेकिन अपनी पहली ही फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद उनके व्यवहार में घमंड झलकने लगा और एक्टर ने उस दौर की नई हीरोइनों के साथ काम करने से मना कर दिया। कहा जाता है कि उन्होंने उस दौर की जिन एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करने से मना किया था, वे एक्ट्रेसेस बाद में सुपरहिट हो गईं। लेकिन कुमार गौरव का करियर फ्लॉप हो गया। कुमार गौरव को एक गलती पड़ गई महंगी..

Asianet News Hindi | Published : Jul 10, 2021 1:51 PM IST

18
संजय दत्त के जीजा के सिर चढ़ गया था पहली ही फिल्म हिट होने का घमंड, फिर यूं बर्बाद हो गया करियर

प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने अपनी फिल्म शिरीन फरहाद के लिए एक नई लड़की यास्मीन को साइन किया और कुमार गौरव के पास गए। कुमार ने इस फिल्म में काम करने से ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वे नई लड़की के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि, यास्मीन और दिनेश बंसल ने उनको समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें और फिल्म फ्लोर पर आने से पहले ही बंद हो गई।

28

इस घटना के 4 साल बाद यास्मीन को पता चला कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए उन्हें एक नॉर्थ इंडियन लुक वाली लड़की चाहिए। यास्मीन ने 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए ऑडिशन दिया और राज कपूर ने यास्मीन को सिलेक्ट कर लिया। 

38

राज कपूर की ये फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' जब रिलीज हुई तो यास्मीन जोसेफ 'मंदाकिनी' बन चुकी थीं। दरअसल, राज कपूर ने यास्मीन का स्क्रीन नेम मंदाकिनी रख दिया था। फिल्म हिट हो गई और मंदाकिनी भी स्टार बन गईं।

48

एक तरफ जहां मंदाकिनी स्टार बन चुकी थीं, वहीं कुमार गौरव का का स्टारडम अब खो चुका था। ऐसे में उनके अपोजिट कोई भी एक्ट्रेस काम करने को तैयार नहीं होती थी। फिर एक दिन उन्होंने एक फिल्म के लिए प्रोड्यूसर को मंदाकिनी का नाम सजेस्ट किया। प्रोड्यूसर ने मंदाकिनी से बात भी की, लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म के हीरो कुमार गौरव हैं, तो मंदाकिनी ने काम करने से मना कर दिया। 

58

बता दें कि कुमार गौरव ने उस दौर की हिट एक्ट्रेसेस पूनम ढिल्लन, रति अग्निहोत्री, पद्मिनी कोल्हापुरे, जूही चावला और माधुरी दीक्षित के साथ भी फिल्मों में काम किया, बावजूद इसके उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।

68

राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तो लोगों को उनसे काफी उम्मीदे थीं। पहली फिल्म सुपरहिट देने के बाद लगा था कि कुमार गौरव लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे और पिता की तरह वो नाम कमाएंगे लेकिन ऐसा हो ना सका। कुमार गौरव ने 2009 में आखिरी बार फिल्म 'बीहड़' में काम किया और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। कुमार गौरव अब एक्टिंग से दूर खुद का बिजनेस कर रहे हैं। 

78

कुमार गौरव रिश्ते में संजय दत्त के बहनोई लगते हैं। उन्होंने संजय दत्त की बहन नम्रता से शादी की है। कुमार और संजय में गहरी दोस्ती है और दोनों हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इनकी जोड़ी सुपरहिट फिल्म 'नाम' में नजर आ चुकी है।

88

अपने फिल्मी करियर में वे 50 फिल्मों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। 'लव स्टोरी' के बाद फिल्म 'नाम' में वो सुर्खियों में आए थे, इसके अलावा जो भी फिल्में कुमार ने कीं वो सभी औंधे मुंह गिरीं। उन्होंने 'तेरी कसम', 'लवर्स', 'हम हैं लाजवाब', 'आज', 'गूंज', 'फूल', 'गैंग', 'कांटे', 'माई डैडी स्ट्रांगेस्ट' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos