Published : Sep 08, 2020, 11:19 AM ISTUpdated : Sep 13, 2020, 10:27 AM IST
मुंबई. संजय दत्त (sanjay dutt) लंग्स कैंसर (lungs cancer) से जूझ रहे हैं। इस बीमारी का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ी और कोरोना (corona) वायरस के संक्रमण का शक होने पर टेस्ट करवाने अस्पताल पहुंचे थे। संजय को चौथे स्टेज का लंग कैंसर है। कुछ वजहों के चलते वे अमेरिका नहीं गए और उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ही किया जा रहा है। बता दें कि उनके लंग्स में तेजी से फ्लूइड जमा हो रहा है और यह बढ़ता ही जा रहा है। उनके इलाज का एक चरण पूरा हो गया है और कीमोथेरेपी की शुरुआत हो गई है। थेरेपी लेने के बाद वे काफी कमजोर हो गए हैं। उनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई है, जिसमें उनके गाल पिचके और चेहरे की रंगत भी फीकी नजर आ रही है। इन सबके बावजूद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा की शूटिंग शुरू कर दी है।
उन्हें बीती रात यशराज स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। संजय कार में बैठे थे और उन्होंने चेहरे पर से मास्क निकालकर कैमरामैन को पोज दिए थे। बता दें कि फिल्म शमशेरा में संजय के साथ लीड रोल में रणबीर कपूर है।
210
संजय ने मीडिया फोटोग्राफर्स से उनका हालचाल भी पूछा और सभी को अपना ख्याल रखने की भी सलाह दी है।
310
रिपोर्ट्स की मानें तो अभी वे अपना इलाज मुंबई में करवा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यूएस जाने से पहले संजय 'शमशेरा' की बची हुई शूटिंग पूरी करेंगे।
410
संजय की कीमोथेरेपी का पहला सेशन पूरा हो चुका है और वह पहले बेहतर महसूस कर रहे है, जिसके चलते उन्होंने 'शमशेरा' की शूटिंग पूरी करने का फैसला लिया है।
510
खबरें है कि 'शमशेरा' के सेट पर हर किसी का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा ताकि सेट पर मौजूद सभी लोग स्वस्थ और सेफ रहें।
610
बता दें कि कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते संजय लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में रिपोर्ट के दौरान पता चला कि उन्हें फेफड़े का कैंसर है। तबसे संजय इलाज के लिए रोज अस्पताल जा रहे हैं।
710
रिपोर्ट आने के बाद संजय ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि वो अपने 10 साल के जुड़वां बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं।
810
संजय दत्त के कैंसर से पीड़ित होने की खबर आने के बाद उनके जिगरी दोस्त परेश घेलानी ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने संजू को हिम्मत बंधाते हुए कहा था, अब एक और रोलर कोस्टर राइड के लिए तैयार हो जा संजू।
910
बता दें कि संजय दत्त की आने वाली फिल्मों में शमशेरा, केजीएफ चैप्टर 2, पृथ्वीराज, भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया और टोरबाज शामिल हैं।
1010
खबरों की मानें तो इनमें से कुछ फिल्में पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ में थोड़ा बहुत काम बाकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।