क्या सपना चौधरी ने गुपचुप की सगाई? इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप की है चर्चा

मुंबई. कभी सूट-सलवार में सिंपल सी दिखने वाली सपना चौधरी स्टेज शोज करके अपना पेट भरती थीं। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अब इन दिनों सपना अपने किसी वीडियो सॉन्ग और फोटो को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। डांसर को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने मिस्ट्री मैन संग सगाई कर ली है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2020 8:15 AM IST / Updated: Mar 16 2020, 02:01 PM IST

18
क्या सपना चौधरी ने गुपचुप की सगाई? इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप की है चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सपना चौधरी हरियाणा के वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। वीर सिंगर और एक्टर दोनों हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
28
ऐसे में सपना और वीर साहू के अफयेर की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं।
38
एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने वीर साहू की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने वीर संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया था। सपना ने कहा था कि वीर साफ दिल के हैं। उनकी पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी। पहली बार वीर को देख सपना को लगा था कि वो काफी खड़ूस हैं।
48
इसके बाद सपना और वीर की दूसरी मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो में ही हुई। भीड़ ज्यादा होने के चलते वीर और सपना आपस में बात नहीं कर पाए थे।
58
सपना और वीर की तीसरी मुलाकात वीर से हुई। उनके बीच यहां पहली बार थोड़ी बहुत बातचीत हुई। सपना हमेशा सोचती थीं कि वे और वीर एक ही इंडस्ट्री से हैं। ऐसे में बातचीत करने में क्या बुराई है?
68
इसके बाद कहा जाता है कि वीर और सपना की बातें ज्यादा होने लगी। वे एक-दूसरे को समझने लगे, फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। खबरें तो ये भी हैं कि सपना-वीर की सगाई हो चुकी है। हालांकि, दोनों ने इसे सीक्रेट रखा है। दोनों की तरफ से अभी सगाई को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। सपना और वीर की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।
78
एक इंटरव्यू में वीर ने भी कहा था कि सपना चौधरी उनके लिए सपना नहीं हैं। इससे ये साफ है कि दोनों की शादी की राह में कोई अड़चन नहीं है। वीर को कई बार सपना संग स्पॉट किया गया है। अब तो फैंस को उस पल का इंतजार है, जब सपना चौधरी शादी का जोड़ा पहनेंगी।
88
सपना की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अभी तो वे शादी की खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें, सपना चौधरी एक शानदार डांसर और सिंगर हैं। सपना को देशभर में फेम बिग बॉस से मिला।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos