मां की अंतिम विदाई में फूट-फूट कर रोईं सरोज खान की बेटियां, संभालना भी हो रहा था मुश्किल

Published : Jul 04, 2020, 11:03 AM ISTUpdated : Jul 04, 2020, 11:33 AM IST

मुंबई. कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से गुरुवार देर रात हो गई थी। सरोज को परिवार के कुछ लोगों की मौजूदगी में ही शुक्रवार सुबह मलाड स्थिति मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान सरोज खान की बेटी भी कब्रिस्तान के बाहर देखी गईं जो अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं।  

PREV
15
मां की अंतिम विदाई में फूट-फूट कर रोईं सरोज खान की बेटियां, संभालना भी हो रहा था मुश्किल

सरोज खान की बेटी की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं। सरोज खान की बेटी सुकन्या खान ने मीडिया को बताया कि उनकी मां का सुबह 7 बजे के आसपास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। 
 

25

3 दिन बाद सरोज खान के लिए एक प्रेयर मीटिंग रखी जानी थी। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अब उनकी प्रेयर मीट नहीं रखी जाएगी। इसकी वजह कोरोना का तेजी से फैलना बताया जा रहा है। 

35

बता दें कि सांस में तकलीफ के बाद सरोज खान को मुंबई के एक अस्पताल में 17 जून को भर्ती कराया गया था। वह डायबिटीज की समयस्या से भी जूझ रही थीं। शुक्रवार तड़के कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। 

45

बॉलीवुड में मास्टरजी के नाम से मशहूर सरोज खान ने 40 साल के करियर में 2 हजार से ज्यादा गानों को कोरियॉग्राफ किया था। सरोज खान को उनकी कॉरियॉग्रफी के लिए 3 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। उनके निधन पर सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दुख व्यक्त किया है।

55

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories