Published : Jan 16, 2023, 01:47 PM ISTUpdated : Jul 17, 2024, 07:53 PM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora लगातार लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी वो इतनी हॉट और सेक्सी लगती हैं कि जो भी देखता है वो देखते रह जाता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका कई बार बेहद बोल्ड फोटोज शेयर करके बवाल मचा चुकी हैं।
इवेंट में जाना हो या फिर बॉलीवुड की पार्टी में, मलाइका अरोड़ा का अंदाज सबसे अलग होता है। हर तरह के आउटफिट में वो सेक्सी नजर आती हैं। 20 साल के बेटे की मां पर एज इफेक्ट दूर-दूर तक नजर नहीं आता है।
28
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान बेहद ही बोल्ड स्टेटमेंट देते दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं वो ट्रोलर्स का भी जवाब देती हैं जो उन्हें उनके कपड़े को लेकर ट्रोल करते हैं।
38
ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता है जब मलाइका अरोड़ा जिम या फिर योगा सेंटर जाते हुए स्पॉट नहीं होती होंगी। वो अपने फिगर को मेटेंन करन के लिए काफी फोकस रहती हैं।
48
'छैया छैया' गर्ल ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। भले ही मलाइका ने कम बॉलीवुड प्रोजेक्ट किए हैं। लेकिन तलाक के बाद से वो अपने बदले रंग रूप की वजह से हमेशा सुर्खियों में रही हैं।
58
मलाइका अरोड़ा ने अपने ओटीटी शो में निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि भले ही वो कम उम्र में अरबाज से शादी कर ली थी। करियर के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्दी शादी करने का निर्णय मेरे प्रोफेशनल करियर में कभी भी रुकावट नहीं बना था, यहां तक कि मेरे किसी भी निर्णय और चॉइस में यह आड़े नहीं आया था।
68
जल्दी मां बनने को लेकर भी उन्होंने कहा कि वो प्रेग्नेंसी पीरियड्स को उन्होंने खूब एन्जॉय किया था और साथ में काम भी किया। खूब ट्रैवल भी की। बता दें कि उनका बेटा अरहान खान उनसे खूब प्यार करता है। सिंगल मदर बनकर भी उन्होंने अपने बेटे को अच्छी परवरिश दी हैं।
78
तलाक के बाद से मलाइका खुद से छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। खबर हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि इसके लिए भी अदाकारा को ट्रोल का शिकार होना पड़ता है।
88
मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह पिछली बार फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के एक डांस नंबर में नजर आई थीं। आयुष्मान खुराना इसमें लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।