MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय, अजय समेत इन 12 स्टार्स की फिल्मों पर भारी रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड', जानिए कैसे दी पटखनी

अक्षय, अजय समेत इन 12 स्टार्स की फिल्मों पर भारी रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड', जानिए कैसे दी पटखनी

एंटरटेनमेंट डेस्क. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर मराठी फिल्म 'वेड' (Ved) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इतिहास रच रही है। 16 दिन में यह फिल्म 'सैराट' (Sairat) को छोड़कर सभी मराठी फिल्मों को पछाड़ते हुए अब तक की दूसरी सबसे कमाऊ मराठी फिल्म बन गई है।फिल्म का कलेक्शन लगभग 44.92 करोड़ रुपए हो गया है। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। अगर इसकी तुलना उसी साल रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्मों से करें तो इसने अक्षय कुमार (Akshay kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn)और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे स्टार्स की फिल्मों को पटखनी दे डाली है। आइए आपको बताते हैं कि 'वेड' इन स्टार्स की 2022 में रिलीज हुई किन फिल्मों पर भारी पड़ी है...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 16 2023, 12:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

1. अमिताभ बच्चन की 4 फ़िल्में (स्पेशल अपीयरेंस और OTT रिलीज छोड़कर) 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं। इनमें से तीन का कलेक्शन 'वेड' के मुकाबले कम रहा। उनकी 'रनवे 34' ने लगभग 32.96 करोड़, 'गुडबाय' ने लगभग 6.38 करोड़ रुपए और 'ऊंचाई' ने लगभग 34.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सिर्फ एक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' ने तकरीबन 257.44 करोड़ रुपए कमाए थे।

212

2. अजय देवगन की तीन फ़िल्में (गंगूबाई काठियावाड़ी और RRR का कैमियो छोड़कर) 2022 में रिलीज हुईं। इनमें से दो का कलेक्शन 40 करोड़ से नीचे सिमट गया। 'रनवे 34' ने लगभग 32.96 करोड़ रुपए और 'थैंक गॉड' ने करीब 34.89 करोड़ रुपए कमाए थे। बतौर लीड एक्टर उनकी सिर्फ एक फिल्म फिल्म 'दृश्यम 2' हिट रही, जिसने लगभग 239.59 करोड़ रुपए कमाए थे।

312

3. 2022 में अक्षय कुमार की चार फ़िल्में (कैमियो और OTT रिलीज छोड़कर) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। वैसे तो चारों फ्लॉप रहीं, लेकिन एक फिल्म 'रक्षा बंधन' का कलेक्शन 'वेड' से कम रहा था। इस फिल्म ने लगभग 44.39 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं बाकी तीन फिल्मों 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'राम सेतु' का कलेक्शन क्रमशः लगभग 49.98 करोड़ रुपए, 68.05 करोड़ रुपए और 71.87 करोड़ रुपए रहा था।

412

4. रणवीर सिंह की दो फ़िल्में पिछले साल रिलीज हुईं और दोनों का कलेक्शन 40 करोड़ से नीचे रहा। इनमें से 'जयेशभाई जोरदार' ने लगभग 15.59 करोड़ रुपए और 'सर्कस' ने लगभग 35.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

512

5. शाहिद कपूर की एकमात्र फिल्म 'जर्सी' 2022 में रिलीज हुई, लेकिन यह इस कदर फ्लॉप हुई कि 20 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 19.68 करोड़ रुपए रहा था।

612

6. आयुष्मान खुराना की तीन फ़िल्में पिछले साल रिलीज हुईं और इनमें से एक भी 30 करोड़ रुपए के आंकड़े को नहीं छू पाई। 'अनेक' ने लगभग 8.15 करोड़, 'डॉक्टर जी' ने करीब 26.45 करोड़ रुपए और 'एन एक्शन हीरो' ने तकरीबन 10.89 करोड़ रुपए कमाए थे। 

712

7.2022 में बड़े पर्दे पर राजकुमार राव की दो फ़िल्में (OTT रिलीज छोड़कर) रिलीज हुईं और इन दोनों का कलेक्शन 30 करोड़ रुपए तक नहीं पहुंच सका। 'बधाई दो' ने लगभग 20.62 करोड़ रुपए और 'हिट : द फर्स्ट केस' ने करीब 9.9.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

812

8. टाइगर श्रॉफ की एकमात्र फिल्म 'हीरोपंती 2' 2022 में रिलीज हुई, लेकिन इसका इतना बुरा हाल हुआ कि यह 25 करोड़ रुपए के नीचे सिमट गई।इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 24.45 करोड़ रुपए रहा था।

912

9. जॉन अब्राहम की दो फ़िल्में पिछले साल बड़े पर्दे पर आईं और दोनों (अलग-अलग) बॉक्स ऑफिस 42 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकीं। उनकी 'अटैक पार्ट-1' ने लगभग 16.13 करोड़ रुपए और 'एक विलेन रिटर्न्स' ने तकरीबन 41.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

1012

10. अर्जुन कपूर की इकलौती फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' पिछले साल रिलीज हुई और यह फिल्म 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन तक नहीं कर सकी। फिल्म ने लगभग 16.13 करोड़ रुपए कमाए थे।

1112

11.सनी देओल की एक फिल्म 'चुप : द रिवेंज ऑफ़ अ आर्टिस्ट' 2022 में रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 9.75 करोड़ रुपए कमाए थे।

1212

12. विजय देवरकोंडा ने 2022 में फिल्म 'लाइगर' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। लेकिन यह बेहद खराब डेब्यू रहा। फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 20 करोड़ और सभी वर्जनों ने मिलाकर लगभग 41 करोड़ रुपए कमाए थे।

और पढ़ें...

शादी से ठीक पहले इन चार TV एक्ट्रेस ने तोड़ दी थी सगाई, एक तो 45 की उम्र में भी है सिंगल

अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' का धांसू टीजर आउट, देखकर लोग बोले- शाहरुख़ खान की 'फैन' की कॉपी

रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, जानिए बॉक्स ऑफिस पर अब तक का कलेक्शन

कमाई का यह रिकॉर्ड बनाने जा रही शाहरुख़ खान की 'पठान', इस मामले में बनेगी SRK की सबसे बड़ी फिल्म?

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रितेश देशमुख

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved