मां के जनाजे को देख आंसू नहीं रोक पाईं शबाना, रिश्तेदार देते रहे दिलासा, भाई ने दिया अम्मी को कंधा

Published : Nov 23, 2019, 05:21 PM ISTUpdated : Nov 23, 2019, 05:24 PM IST

मुंबई. शबाना आजमी की मां शौकत आजमी का इंतकाल शुक्रवार को हुआ। उन्हें शनिवार को सुपर्दे-ए-खाक किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बॉलीवुड सेलेब्स शोक जताने पहुंचे। जब शौकत कैफी का जनाजा निकल रहा था तो बेटी शबाना अपने आंसू नहीं रोक पाई। रिश्तेदारों द्वारा उन्हें दिलासा भी दिया गया फिर भी वे मां के जाने के गम में बेहद इमोशनल हो गईं। शौकत के बेटे बाबा आजमी ने उनके जनाजे को कंधा दिया। हालांकि, शौकत के दामाद जावेद अख्तर उनके जनाजे में शामिल नहीं हो पाए। दरअसल, जावेद अमेरिका में हैं। जावेद ने ही अपनी सास के इंतकाल की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वो इन दिनों अमेरिका में हैं और एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में कहा कि उनकी सास 93 साल की थीं और वे लगातार किसी ना किसी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन और रेखा शौकत कैफी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनके अलावा श्रद्धांजलि देने उर्मिला मातोंडकर, सयामी खैर, तब्बू, अदिति राव हैदरी, पंकज धीर, संजय कपूर, डेजी ईरानी, फरहान अख्तर, फराह नाज, शंकर महादेवन, तनवी आजमी, प्रसून जोशी, ईला अरुण, नीलिमा अजिम, ऋषि कपूर, अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे।

PREV
16
मां के जनाजे को देख आंसू नहीं रोक पाईं शबाना, रिश्तेदार देते रहे दिलासा, भाई ने दिया अम्मी को कंधा
मां शौकत कैफी के जनाजे को देख आंसू नहीं रोक पाई बेटी शबाना आजमी।
26
शौकत कैफी का जनाजा।
36
शबाना आजमी।
46
शबाना आजमी और सयामी खैर।
56
बाबा आजमी, शबाना आजमी और तनवी।
66
गर्लफ्रेंड के साथ फरहान अख्तर।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories