जब 20 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस क्रिकेटर संग शादी की जताई थी इच्छा, शाहरुख ने किया था सवाल

Published : May 07, 2020, 12:03 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हिंदी ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने भारत का झंडा लहराया है। कभी ऐसा वक्त था कि उनका सिनेमा से दूर-दूर तक नाता नहीं था और उसी बीच शाहरुख खान ने उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ लिया था। वहीं, एक्ट्रेस ने भी शानदार जवाब दिया था। 

PREV
18
जब 20 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस क्रिकेटर संग शादी की जताई थी इच्छा, शाहरुख ने किया था सवाल

दरअसल, ये कहानी उस समय की है। जब प्रियंका चोपड़ा महज 17 साल की थीं और वो फेमिना मिस इंडिया 2000 की टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। 

28

उस वक्त प्रियंका स्टेज पर थीं और सामने जूरी मेंबर्स की फौज में शामिल थे शाहरुख खान, जूही चावला, वहीदा रहमान, प्रड्यूसर प्रितीश नंदी, पेंटर एंजॉली एला मेनन और क्रिकेटर अजहरुद्दीन।

38

हालांकि, इस प्रतियोगिता में प्रियंका रनर अप रहीं, लेकिन इसके बाद साल 2000 में ही वो अपने सिर भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब ले आईं। फेमिना मिस इंडिया के दौरान शाहरुख खान ने प्रियंका से शादी को लेकर एक सवाल पूछ डाला था, जिसका उन्होंने भी उतना ही खूबसूरत जवाब भी दिया था।

48

उन्होंने उनसे बस कल्पनाओं पर बेस्ड एक पूछा था कि वो किनसे शादी करना चाहेंगी, अजहरुद्दीन जैसे एक इंडियन स्पोर्ट्समैन जिनके पास क्रिकेट के दुनिया से जुड़े ढेर सारे रेकॉर्ड्स हों या स्वॉरॉस्की जैसे डिफिकल्ट नाम वाले बिजनसमैन जिनसे शादी करने के बाद जूलरी ही जूलरी होगा और आपको फिर कभी शैंडेलयर ( झाड़ फ़ानूस) की जरूरत नहीं होगा या फिर शाहरुख जैसे एक्टर से जिनके पास हाइपोथेटिकल वेडिंग को लेकर ऐसे ही कॉम्प्लिकेटेड सवाल हों।

58

इस सवाल के बाद शाहरुख ने ये भी कहा था कि उनका जो भी जवाब होता है उससे क्रिकेटर और बिजनेसमैन कोई मार्क्स नहीं काटने वाले, इसलिए वह उन्हें (शाहरुख को) चुन सकती हैं। इसके बाद प्रियंका के जवाब ने जूरी सदस्यों का दिल जीत लिया।

68

प्रियंका ने कहा कि वह ग्रेट इंडियन स्पोर्टसमैन से शादी करना चाहेंगी ताकि जब उनका पति घर पर आए या खुद घर पहुंचें तो वह उन्हें सपोर्ट करने और उनसे यह कहने के लिए वहां रहेंगी कि उन्हें उनपर उतना ही गर्व है जितना कि भारत को।

78

एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने पति को बता पाएंगी कि उन्होंने अपना बेस्ट दिया। उन्हें अपने हसबैंड पर अभिमान होगा जो इतना मजबूत हो कि देश का गौरव बने।
 

88

उस वक्त प्रियंका चोपड़ा के पास बतौर होस्ट खड़ी थीं मलाइका अरोड़ा और उनके जवाब को सुनकर वह भी हैरान रह गई थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories