Published : Mar 23, 2022, 10:22 AM ISTUpdated : Mar 23, 2022, 01:22 PM IST
मुंबई. आज ही के दिन यानी 23 मार्च को 91 साल पहले आजादी के क्रांतिकारी सिपाही भगत सिंह (Bhagat Singh), सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। उनकी शाहदत के इस दिन को शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि देश में बढ़ते अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ इन्होंने आवाज उठाई थी और देश की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी थी। आपको बता दें कि भगत सिंह की शहादत पर बॉलीवुड में ही कई फिल्में बनी हैं, जिसमें उनकी जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया है। शायद कम ही लोग जानते है इंडस्ट्री में भगत सिंह पर सबसे पहली फिल्म 68 साल पहले 1954 में बनाई गई थी। शहीद दिवस के मौके पर आपको भगत सिंह पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें किस फिल्म किसने भगत सिंह का किरदार निभाया...
बता दें कि बॉलीवुड में अभी तक भगत सिंह पर करीब 7 फिल्में बनी है। इन फिल्मों में अजय देवगन (Ajay Devgn), बॉबी देओल (Bobby Deol), सोनू सूद (Sonu Sood), शम्मी कपूर, मनोज कुमार (Manoj Kumar) जैसे स्टार्स ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।
28
2006 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म रंग दे बसंती में आमिर खान ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर खूब धूम मचाी थी और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में आमिर के साथ आर माधवन, सोहा अली खान, कुणाल कपूर भी थे।
38
2002 में आई फिल्म शहीद ए आजम में भगत सिंह की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म को सुकुमार नायर ने डायरेक्ट किया था। इसमें सोनू सूद के साथ राज जुत्शी, देव गिल लीड में थे।
48
23 मार्च 1931: शहीद नाम से बनी इस फिल्म में बॉबी देओल ने लीड रोल प्ले किया था। वे स्क्रीन पर भगत सिंह के किरदार में काफी जचे थे। 2002 में आई इस फिल्म को गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सनी देओल ने भी अहम किरदार निभाया था।
58
2002 में आई फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा, सुशांत सिंह और डी संतोष ने भी खास रोल प्ले किया था।
68
1965 में आई फिल्म शहीद में मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। डायरेक्टर एस राम शर्मा की इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा, प्राण, इफ्तेखार, मदन पुरी ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते है।
78
गुजरे जमाने के एक्टर शम्मी कपूर ने भी फिल्म शहीद भगत सिंह में भगत सिंह का किरदार निभाया था। डायरेक्टर केएन बंसल की इस फिल्म में भगत सिंह के बलिदान को काफी शानदार तरीके से पेश किया गया था। इस फिल्म में शम्मी कपूर के अलावा शकीला, प्रेमनाथ, उल्हास जैसे स्टार्स भी नजर आए थे।
88
बॉलीवुड में सबसे पहले भगत सिंह के बलिदान पर फिल्म 1954 में बनाई गई थी। फिल्म शहीद-ए-आजम भगत सिंह को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में प्रेम आबिद, जयराज, स्मृति विश्वास ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के माध्यम से ही लोग पहली बार भगत सिंह की जिंदगी को स्क्रीन पर देख पाए थे।