'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग की सीक्रेट वेडिंग, शामिल हुई ऑनस्क्रीन मां

मुंबई. टीवी एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने लंबे रिलेशनशिप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) से सीक्रेट शादी रचा ली है। कोरोना संकट को देखते हुए दोनों ने अभी मुंबई में कोर्ट मैरिज की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों अगले साल यानी 2021 में जून में एक पारंपरिक अंदाज में फिर से शादी करेंगे। हाल ही में दोनों सगाई की थी। शाहीर शेख की फैन पेज पर वायरल हो रही तस्वीरें...
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2020 10:32 AM IST

18
'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग की सीक्रेट वेडिंग, शामिल हुई ऑनस्क्रीन मां

शाहीर शेख की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ फोटोज उनके फैन पेज पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में वो वाइफ रुचिका के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। शाहीर सफेद रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं तो वहीं रुचिका आसमानी रंग के सलवार-सूट में हैं। 

28

शाहीर शेख ने अपनी शादी के बारे में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बात की। उन्होंने कहा कि जब फीलिंग्स की बात आती है तो उनके हिसाब से रुचिका बहुत ईमानदार हैं। दोनों की रिलेशनशिप की जो सबसे बड़ी बात है वो ये है कि वो पहले सबसे अच्छे दोस्त हैं।  

38

शाहीर शेख की शादी में उनके शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में मां का रोल निभाने वाली सुप्रिया शामिल हुईं। सुप्रिया ने शो में शाहीर की मां का रोल निभाया था। शाहीर के जीन में आए इस खास मौके पर उन्हें अपनी मां का आशीर्वाद मिला। 

48

शाहीर ने कहा कि 'एक एक्टर होने के नाते कई दफा उन्हें कैमरे के सामना अपनी असलियत छिपानी पड़ती है। मगर रुचिका के साथ वो हमेशा असली रूप में रह सकते हैं। उन्होंने हमेशा से ये कहा कि वो एक रमता जोगी हैं और उन्हें उनका साथी मिल गया है, जिसके साथ वो कभी ना खत्म होने वाले सफर पर निकल चुके हैं।' 

58

वहीं, रुचिका ने शाहीर के बारे में बात करते हुए कहा कि 'शाहीर की सादगी और उनके व्यवहार की वजह से वो उनके करीब आईं। बहुत कम ही ऐसे लोग देखने को मिलते हैं, जो वास्तविक होते हैं और लोगों की अच्छाइयों के साथ जुड़ना पसंद करते हैं।'

68

रुचिका ने आगे कहा कि 'भले ही वो दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं मगर वो कभी भी इस भिन्नता पर ध्यान नहीं देते बल्कि इस खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।'

78

बता दें कि इससे पहले 'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम एक्टर शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर रुचिका संग सगाई की घोषणा की थी और एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'तुम ऐसे ही हंसती रहो, अपने आगे के जीवन के लिए उत्साहित हो रहा हूं।'

88

अब जून, 2021 को शाहीर शेख और रुचिका कपूर पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी करेंगे। कपल इस दौरान शाहीर के जम्मू कश्मीर स्थित घर पर भी एक छोटा सा आयोजन रखा गया। एक छोटा सा आयोजन मुंबई स्थित रुचिका के घर पर भी रखा गया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos