मुंबई. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अमृता राव (Amrita Rao) की फिल्म विवाह (Vivah) की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था। 8 करोड़ के बजय में बनी इस फिल्म ने करीब 53 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शायद कम ही लोग जानते हैं कि शाहिद जब इस फिल्म में काम कर रहे थे तो करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान यह अफवाह जोरों पर उड़ी थी कि शाहिद, अमृता को डेट कर रहे हैं और करीना को धोखा दे रहे हैं। करीना भी शाहिद पर शक करने लगी थी। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों की मोहब्बत में पड़ गई थी दरार...
बता दें कि 2007 में शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट भी रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म शूटिंग के आखिरी में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था और आखिरकार दोनों अगल हो गए थे।
28
शाहिद कपूर-करीना कपूर के बीच ब्रेकअप होने की वजह अमृता राव को ठहराया गया था। आखिरकार अमृता ने 17 साल बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी थी और पूरी सच्चाई बताई थी।
38
अमृता राव ने कहा था- जब मैं शाहिद कपूर की को-स्टार थी तो वह रिलेशनशिप में थे। हां, ऑडियंस यही चाहती थी कि हम दोनों रियल लाइफ कपल बने, वह भी इसलिए कि ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही थी। मजाकिया पार्ट वह रहा कि शाहिद और मैं केवल अच्छे जानकार थे।
48
उन्होंने कहा था कि जब हम दोनों दोस्त तक नहीं थे, तब भी हमारा नाम जोड़ा गया था। शाहिद केवल मेरे अच्छे जानकार थे। दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति काफी रिस्पेक्ट थी और हमेशा रहेगी। अफेयर जैसा हमारे बीच कभी कुछ भी नहीं रहा।
58
शाहिद कपूर से ब्रेकअप को लेकर करीना ने कहा कि उस वक्त वो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को हैंडल नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने बताया था कि अगर जब वी मेट देखी होगी तो इसमें सेकेंड हाफ में गीत की जिंदगी जैसे बदल जाती है वैसे ही उनके जीवन में भी बदलाव आए हैं।
68
जब वी मेट के बाद करीना कपूर ने फिल्म टशन में काम किया था, इसमें उनके साथ सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद सैफ और करीना एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।
78
इस रिश्ते के टूटने की खबर पर आखिरी मुहर तब लगी, जब 2007 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान करीना, सैफ अली खान के साथ नजर आईं। कहा जाता है कि ब्रेकअप के लिए आखिरी कॉल शाहिद की ओर से किया गया था, जबकि करीना ने इस रिश्ते के टूटने के बाद भी कई बार पैचअप की कोशिश की थी।
88
फिर करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे तैमूर-जेह है। इसके साथ ही शाहिद ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी और दोनों की एक बेटी मिशा और बेटा जैन है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।