Published : Jun 08, 2020, 09:29 PM ISTUpdated : Jun 11, 2020, 10:56 AM IST
मुंबई। शाहरुख खान के साथ 23 साल पहले फिल्म 'परदेस' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब फिल्मों से गायब हैं। महिमा आखिरी बार फिल्म 2016 में आई फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में नजर आई थीं। महिमा की डेब्यू फिल्म तो कामयाब रही लेकिन उसके बाद उनका करियर कुछ खास नहीं चला। एक एंटरटेनमेंट चैनल को दिए इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने अपने साथ हुए उस भीषण हादसे का जिक्र किया, जिसमें वो मरते-मरते बची थीं।
महिमा के मुताबिक, 21 साल पहले यानी 1999 में वो अजय देवगन और काजोल के साथ फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान बेंगलुरू में उनका खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था।
212
इस एक्सीडेंट में एक ट्रक ने महिमा की कार को इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि गाड़ी का कांच टूट गया और उसके कई टुकड़े महिमा के चेहरे पर जा धंसे। महिमा के मुताबिक, उस पल तो मुझे लगा कि मैं अब नहीं बचूंगी और किसी ने भी अस्पताल पहुंचाने में मेरी मदद नहीं की।
312
हालांकि बाद में मेरी मां और अजय देवगन वहां पहुंचे और बातचीत के बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जब मुझे होश आया तो मैंने शीशे में अपना चेहरा देखा और खुद को देखकर डर गई।
412
इसके बाद डॉक्टरों ने मेरी सर्जरी करने का फैसला किया और इसके बाद मेरे चेहरे से कांच के 67 छोटे-छोटे टुकड़े निकाले गए थे। इसके बाद मुझे ठीक होने में काफी वक्त लगा था।
512
महिमा ने बताया कि सर्जरी के बाद मुझे हर वक्त घर के अंदर रहना पड़ता था। इसके साथ ही धूप से बचना और आईने में अपना चेहरा देखना तक मना था। यहां तक कि मुझे यकीन था कि इस हादसे के बाद अब कोई मुझे फिल्म में नहीं लेगा।
612
महिमा के मुताबिक, उस दौरान मेरी कई फिल्में लाइनअप थीं और मैं नहीं चाहती थी कि किसी भी तरह से लोगों को पता चले। क्योंकि कई बार लोग आपका सपोर्ट नहीं करते हैं। अगर मैं उस वक्त यह बताती कि मेरे चेहरे पर काफी घाव हैं तो लोग कहते, अरे! इसका तो चेहरा खराब हो गया है, चलो किसी और को साइन कर लेते हैं।
712
महिमा के मुताबिक, नीता लुल्ला ने सनी देओल की फिल्म 'प्यार कोई खेल नहीं' में एक गाने की शूटिंग के लिए मेरा उत्साह बढ़ाया। अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म 'धड़कन' के एक गाने की शूटिंग के लिए मनाया। उस दौरान मैं यहां-वहां छुप रही थी लेकिन ऐसे में मेरी फैमिली ने मुझे काफी भरोसा दिलाया।
812
13 सितंबर, 1973 को दार्जिलिंग में जन्मीं महिमा का टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस से अफेयर काफी चर्चा में रहा। दोनों ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और लिव-इन में भी रहे। कहा जाता है कि पेस के चक्कर में महिमा ने अपना फिल्मी करियर भी दांव पर लगा दिया था। हालांकि, बाद में 2005 में दोनों में ब्रेकअप हो गया।
912
महिमा ने पेस से अपने रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "लिएंडर ने उन्हें धोखा दिया। वो एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। मुझे जब पता चला कि उनके आसपास कोई दूसरा शख्स (रिया पिल्लै) भी है तो मैं हैरान रह गई। उनके जाने से मेरी लाइफ में कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि अब तो मैं और ज्यादा मैच्योर हो गई हूं।"
1012
लिएंडर से ब्रेकअप के बाद महिमा ने 2006 में बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। बॉबी से शादी के कुछ ही दिन बाद महिमा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी। ऐसे में मीडिया में यह खबरें जोरों पर थीं कि महिमा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने आनन-फानन में शादी की थी। बता दें, कि महिमा और बॉबी की बेटी का नाम आर्यना है। हालांकि 2013 में महिमा और बॉबी का तलाक हो चुका है।
1112
बॉबी मुखर्जी से अलग होने के बाद महिमा सिंगल मदर बनकर ही बेटी की परवरिश कर रही हैं। सिंगल मदर होने की वजह से महिमा का ज्यादा वक्त बेटी को संभालने में लगता था। खर्च निकालने के लिए महिमा ने 2014 में टीवी शो 'टिकट टू बॉलीवुड' में बतौर जज काम किया। इसके साथ ही वो छोटे-मोटे फंक्शन में भी जाने लगी थीं।
1212
महिमा ने 'परदेस' के अलावा 'दिल क्या करे' (1999), 'दाग : द फायर' (1999), 'लज्जा' (2001), 'धड़कन' (2000), 'बागबान' (2003), 'सैंडविच' (2006), 'कुरुक्षेत्र' (2000), 'लज्जा' (2000), 'दिल है तुम्हारा' (2002), 'सेहर' (2005) सहित कई फिल्मों में काम किया। महिमा आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने इंद्राणी बनर्जी का रोल प्ले किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।