जब मच्छरों से भरे घटिया कमरे में बैठकर पूरी रात गौरी को करना पड़ा था पति शाहरुख खान का इंतजार

Published : Oct 24, 2020, 07:14 PM ISTUpdated : Oct 30, 2020, 10:38 AM IST

मुंबई. शाहरुख खान (shahrukh khan) और गौरी खान (gauri khan) की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस और पॉपुलर कपल में की जाती है। उनकी शादी की आज 29वीं सालगिरह है। दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 में शादी की थी। वैसे, ये तो सभी जानते है कि शाहरुख, गौरी के प्यार में किस कदर पागल थे। वो आज भी गौरी के लिए अपना प्यार दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन यह बात शायद कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख और गौरी की शादी होना इतना आसान नहीं था। शाहरुख मुस्लिम गौरी हिंदू दोनों के कल्चर में काफी अंतर था। जैसे तैसे परिवार को मनाया और शादी की। यही वह वक्त भी था जब शाहरुख अपने करियर को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे।

PREV
19
जब मच्छरों से भरे घटिया कमरे में बैठकर पूरी रात गौरी को करना पड़ा था पति शाहरुख खान का इंतजार

कुछ साल पहले शाहरुख ने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनकी सुहागरात बर्बाद हो गई थी और गौरी को अकेले ही मच्छरों से भरे एक गंदे से कमरे में अकेले ही रात गुजारनी पड़ी थी। 

29

कपल की शादी के अगले दिन ही शाहरुख, गौरी को लेकर मुंबई आ गए थे। शाहरुख पत्नी को अपने उसी बैचलर वाले फ्लैट में रखने का मन बना चुके थे। लेकिन डायरेक्टर अजीज मिर्जा जो शाहरुख के अच्छे दोस्त थे, उन्हें ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कपल के लिए कुछ दिनों के लिए एक होटल बुक कर दिया।

39

इसी दौरान शाहरुख को याद आया कि उन्हें हेमा मालिनी को अपने मुंबई आने की खबर देनी चाहिए। दरअसल, शादी के समय शाहरुख, हेमा की फिल्म 'दिल आशना है' की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही शाहरुख ने हेमा मालिनी को बताया कि वो मुंबई आ गए हैं तो उन्होंने तुरंत शाहरुख को शूटिंग पर बुला लिया।

49

शाहरुख उस रात गौरी को भी सेट पर ले गए। गौरी ने सेट पर एक कमरे मे शाहरुख के लौटने का इंतजार किया। उस रात गौरी सुहाग का जोड़ा पहने शाहरुख का पूरी रात इंतजार करती रही। गौरी इंतजार करते-करते कुर्सी पर ही सो गई। काम खत्म करके शाहरुख सुबह 6 बजे वापस लौटे।

59

खबरों की मानें तो जिस कमरे में बैठकर गौरी रातभर शाहरुख का इंतजार कर रही थी वो कमरा बेहद गंदा और मच्छरों से भरा पड़ा था। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने उस रात को याद करके कहा था- उस दिन मुझे अपने फैसले पर काफी रोना आया। वो दिन मेरे और गौरी के लिए बहुत खराब था। वो गौरी और मेरी सुहागरात थी जो एक घटिया से मच्छरों से भरे कमरे में गौरी ने मेरा इंतजार करते हुए काटी थी। 

69


आपको बता दें कि शाहरुख ने गौरी से वादा किया था कि शादी के बाद वे उन्हें पेरिस लेकर जाएंगे और एफिल टॉवर दिखाएंगे। हालांकि, शाहरुखा ने गौरी से किया ये वादा दरअसल झूठ था।

79

शाहरुख ने बताया था- जब मेरी शादी हुई थी तो मैं काफी गरीब था, जबकि गौरी मिडल क्लास फैमिली से थी। ऐसे में बाकी लोगों की तरह ही मैंने उनसे वादा किया था कि शादी के बाद मैं उन्हें पेरिस लेकर जाऊंगा। लेकिन वे वादा पूरा नहीं कर पाए थे क्योंकि न तो उनके पास पैसे थे और न ही एयर टिकट।

89

शाहरुख, गौरी को पेरिस तो नहीं ले गए लेकिन पेरिस बोलकर दार्जिलिंग ले गए थे। शाहरुख ने बताया था- मुझे राजू बन गया जेंटलमैन के एक गाने की शूटिंग के लिए दार्जिलिंग जाना था। और मुझे लगा कि गौरी ने विदेश यात्रा नहीं की है तो वह ज्यादा नहीं जान पाएंगी।

99

बेटी सुहाना खान और पत्नी गौरी खान, शाहरुख खान को किस करते हुए। बता दें कि कपल के तीन बच्चे हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories