Published : May 07, 2020, 06:09 PM ISTUpdated : May 08, 2020, 12:18 PM IST
मुंबई। शाहरुख खान की बेटी सुहाना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले सुहाना सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के गले में हाथ डाले नजर आई थीं। अब सुहाना की एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी एक दोस्त के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सुहाना जहां, व्हाइट टॉप और ग्रे पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनकी फ्रेंड ब्लैक टॉप और शॉर्ट में दिख रही है।
सुहाना की यह तस्वीर देख लोग सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- बॉम डिगी डिगी बॉम बॉम। वहीं एक और शख्स ने लिखा, लाजवाब।
210
इससे पहले सुहाना, अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आई थीं। बता दें कि अगस्त्य अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे हैं। अगस्त्य विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना के चलते वे अपने नाना अमिताभ बच्चन के घर पर ही हैं।
310
सुहाना की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है। कई बार लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर देते हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। यही नहीं कुछ ने तो उन्हें घमंडी तक कहा।
410
सुहाना लंदन में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। सुहाना को डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं। पापा शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें।
510
सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। सुहाना, पापा के काफी करीब हैं।
610
शाहरुख ने एक बार करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में बेटी के सवाल पर कहा था, "यदि कोई लड़का मेरी बेटी के लिप्स पर किस करेगा तो मैं उसका होंठ उखाड़ कर फेंक दूंगा।"
710
कुछ साल पहले शाहरुख खान ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहता हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है। शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ में एक अच्छा शख्स आए।
810
अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था।
910
फ्रेंड्स के साथ सुहाना खान।
1010
शाहरुख खान की बेटी सुहाना।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।