Published : Sep 28, 2020, 02:15 PM ISTUpdated : Oct 02, 2020, 10:44 AM IST
मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। भारत में इस महामारी को लेकर हालात बहुत अच्छे नहीं है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी धीरे-धीरे अपने काम पर लौट रहे हैं, लेकिन कई ऐसे भी है जो अभी भी घर पर फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है शाहरुख खान (shahrukh khan)। शाहरुख के पास फिलहाल किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है इसलिए उन्होंने अपने घर की किचन की कमान संभाल रखी है। वे रोज पत्नी और बच्चों के लिए खाना बना रहे हैं।
बता दें कि शाहरुख आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो (zero) में नजर आए थे। इसके बाद उनकी झोली में कोई फिल्म नहीं आई।
210
शाहरुख की पत्नी गौरी खान (gauri khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में लॉकडाउन के दौरान उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा इस बारे में बात की।
310
गौरी ने शाहरुख खान के बारे में भी बात की और कहा- लॉकडाउन में शाहरुख ने काफी कुकिंग की। वो एक बहुत अच्छे कुक हैं। कोरोना की वजह से हमने काफी समय से बाहर का कुछ भी खाना ऑर्डर नहीं किया। अभी भी शाहरुख ही हमारे लिए खाना बना रहे हैं और हम सब एन्जॉय कर रहे हैं।
410
गौरी ने बताया- काफी समय के बाद लॉकडाउन की वजह से पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ है। एक तरह से सबकी जिंदगी थम गई, लेकिन फिर भी काम चल रहा है।
510
उन्होंने बताया - सुहाना अपनी ऑनलाइन क्लासेज में बिजी रहती है। आर्यन का कॉलेज हाल ही में खत्म हुआ है तो वो इस वक्त खूब मस्ती कर रहा है। अबराम का स्कूल स्टार्ट हो गया है। अबराम के लिए ये सब कुछ काफी नया है। उसकी उम्र के बच्चों के लिए ये काफी मुश्किल है।
610
बता दें कि शाहरुख और गौरी कॉलेज के दिनों में पहली बार दिल्ली में मिले थे। दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने 6 साल तक डेट किया। दोनों ने 1991 में शादी कर ली, इसके एक साल बाद शाहरुख का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था।
710
शाहरुख और गौरी ने एक नहीं तीन बार शादी की थी। उनकी पहली शादी कोर्ट मैरिज थी। दूसरा मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हुआ था और तीसरी शादी पंजाबी स्टाइल में हुई थी।
810
अफेयर के बीच शाहरुख और गौरी का ब्रेकअप भी हुआ। इसकी वजह थी कि शाहरुख काफी पजेसिव थे। उन्हें नहीं पसंद था कि गौरी किसी और से बात करें या दूसरों के सामने बाल खोलें। इन सबसे तंग होकर गौरी, शाहरुख से दूर हो गई थीं और मुंबई चली गई थीं।
910
जेब में 10 हजार रुपए लेकर शाहरुख, गौरी को मनाने मुंबई पहुंच गए थे। रेलवे स्टेशन, बेंच और गलियों में सोए और फाइनली गौरी गोराई बीच पर मिली। इसके बाद दोनों का झगड़ा खत्म हुआ और शादी का फैसला लिया।
1010
बता दें कि शाहरुख खान जहां मुस्लिम है वहीं गौरी हिंदू। हालांकि, कपल के बच्चे अपने पेरेंट्स के दोनों धर्मो का पालन करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।