मुंबई. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को शुक्रवार को जेल से घर लाने की आस लगाए बैठे थे लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल, आर्यन के रिलीज ऑर्डर की कॉपी समय पर जेल नहीं पहुंच पाई, इस कारण उन्हें एक रात और जेल में ही काटनी पड़ेगी। इसी बीच एक अंदर खेमे की खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो आर्यन मामले से सबक लेकर शाहरुख जल्द ही अपने तीनों बच्चों को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब से वे अपने बच्चों का ज्यादा ध्यान रखेंगे और उनपर पूरी कड़ी नजर रखेंगे। अंदर के सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से शाहरुख नहीं चाहते हैं कि आगे से आर्यन जैसा कोई भी विवाद दोबारा हो। तीनों बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान (Suhana Khan) और अबराम खान (Abram Khan) को अब कड़ी निगरानी में रहना होगा। नीचे पढ़े आखिर क्या करते हैं शाहरुख खान और गौरी खान के तीनों बच्चे...
आपको बता दें कि शाहरुख का बेटा यूं तो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करता है, लेकिन उसे बिंदास जिंदगी और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने का शौक है। सोशल मीडिया पर आर्यन की पार्टीज एन्जॉय करते कई फोटोज देखी जा सकती है। इनमें से कई फोटोज में आर्यन को शर्टलेस देखा जा सकता है।
29
24 साल के आर्यन ने लंदन के सेवन ऑक्स स्कूल से 12वीं पास की है। इससे पहले वे मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ रहे थे। मई 2021 में आर्यन की ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटो वायरल हुई थी।
39
आर्यन को 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की डिग्री मिली है।
49
आर्यन और विवादों का पुराना नाता है। इससे पहले भी शाहरुख के बेटे का नाम विवादों में सामने आ चुका है। आर्यन खान अपने फेक एमएमएस को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ भी जुड़ चुका है। कुछ साल पहले दोनों की कुछ इंटीमेट होते फोटोज भी वायरल हुई थी।
59
आर्यन ने 2004 में आई फिल्म द इनक्रेडिबल्स (हम हैं लाजवाब) और द लायन किंग (2019) में वॉइस ओवर किया है। आर्यन को इनके लिए बेस्ट डबिंग चाइल्ड वॉइस आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला है। आर्यन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म कभी खुशी कभी गम (2001) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। इसमें उन्होंने अपने पापा शाहरुख खान के बचपन का रोल प्ले किया था।
69
वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पापा की तरह ही बॉलीवुड में नाम कमाना चाहती है। वे लंदन से एक्टिंग का कोर्स कर रही है। सुहाना हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। उनको डांसिंग और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है। वो स्कूल के कई स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होती रही हैं।
79
पापा शाहरुख चाहते हैं कि वो अच्छी डांसर बनकर दुनियाभर में उनका नाम रोशन करें। वे पापा की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती है। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं।
89
अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था। इस मौके की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा था- दोबारा बेटी को अपने हाथों उठा रहा हूं, थैंक्स वोग। शूट के हर मूमेंट पर पापा की नजर थी, जबकि वे स्टूडियों में नहीं थे।
99
वहीं, शाहरुख खान का सबसे छोटा बेटा अबराम खान धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल उनका स्कूल बंद है और वे घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।