तिलक लगाने वाली थी पत्नी तो हाथ पकड़ रोक दिया Shatrughan Sinha ने, होलिका दहन में परिवार संग दिखे शॉटगन

Published : Mar 18, 2022, 11:23 AM IST

मुंबई. होली  (Holi 2022) का त्योहार देशभर में पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। पिछले दो साल से कोरोना लॉकडाउन की वजह से रंगों का ये त्योहार पूरे जोश के साथ नहीं मनाया गया था। लेकिन इस बार आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक रंगों के इस पर्व को मना रहे हैं। वहीं, बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपने परिवार के साथ होलिका दहन में हिस्सा लिया। उनके होलिका दहन से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि वे अपनी पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) और बेटे लव सिन्हा (Luv Sinha) के साथ होलिका दहन में नजर आ रहे हैं। लेकिन एक फोटो ने सभी का ध्यान खींचा। सामने आई इस फोटो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पूनम सिन्हा पति को तिलक लगाने आगे बढ़ी तो उन्होंने पत्नी का हाथ पकड़कर उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया और तिलक नहीं लगवाया। नीचे देखें शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार की होलिका दहन की कुछ फोटोज...

PREV
18
तिलक लगाने वाली थी पत्नी तो हाथ पकड़ रोक दिया Shatrughan Sinha ने, होलिका दहन में परिवार संग दिखे शॉटगन

होलिका दहन में शत्रुघ्न सिन्हा नीले रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने शर्ट के साथ गहरे रंग की जैकेट भी कैरी कर रखी थी। वहीं, पूनम सिन्हा पीले-नारंगी रंग के सूट में नजर आई। 

28

शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होलिका दहन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ पूजा अर्चना की। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि पूनम ने माथे पर लंबा सा गुलाल का तिलक लगा रखा है। 

38

होलिका दहन की पूजा के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा को कुछ कहते नजर आए। हालांकि, इस दौरान पूनम पूजा करने में काफी बिजी थी। इस दौरान शत्रुघ्न ने अपना मास्क भी हटा दिया था। 

48

पूनम सिन्हा के अलावा होलिका दहन में कई लोग भी शामिल हुए। इस दौरान उनके आस-पास के लोग पूजा करने नजर आए। पूनम ने भी एक आमजन की तरह ही हालिका दहन की पूजा की। 

58

होलिका दहन के दौरान होने वाली पूजा के लिए सारी सामग्री पूनम सिन्हा अपने घर से लेकर आई थी। उनके गार्ड ने पूजा की थाली पकड़ रखी थी और वे पूजा कर रही थी। 

68

पूनम सिन्हा के साथ उनकी बहू और बेटा लव सिन्हा भी नजर आए। तीनों ने मिलकर और हाथ जोड़कर होली की पूजा की। हालांकि, इस दौरान उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा कहीं नजर नहीं आई। 

78

पूनम सिन्हा ने बहू से भी होलिका दहनकी पूजा करवाई। इस दौरान उनकी बहू नीले रंग के सलवार सूट में नजर आई। उन्होंने सूट के साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा कैरी कर रखा था। साथ में पति लव सिन्हा भी थे। 

88

होलिका दहन की पूजा के दौरान पूनम सिन्हा बेटे लव सिन्हा को कुछ समझाती नजर आई। लव इस दौरान नीले रंग की टी-शर्ट, कैप और मास्क लगाए नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। 

 

ये भी पढ़ें
आज भी स्टार्स मिस करते Kareena Kapoor के दादा की वो होली पार्टी, खूब छलकते थे जाम, जमकर होता था हुड़दंग

15 सालों में Holi पर रिलीज हुई ये फिल्में गिरी औंधे मुंह, संजय दत्त से अमिताभ बच्चन तक नहीं बचा पाए इज्जत

बॉलीवुड में पहली बार खेली गई थी 'रंगों' के बिना होली, जानें Holi का सिनेमा इतिहास

Holi 2022: रणबीर कपूर समेत ये सितारे रंगों से रहते हैं कोसों दूर, जानें पीछे की वजह

Khesari Lal Yadav और Sahar Afsa ने बेडरूम में किया हॉट डांस, वीडियो देखकर आ जाएगा पसीना

Holi 2022: श्वेता तिवारी ने कभी ऐसे खेली थी होली; मोनालिसा से आम्रपाली तक, भोजपुरी सेलेब्स की PHOTOS

Recommended Stories