मुंबई. पोर्नोग्राफी फिल्म बनाने के केस में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बुरी तरह से फंस गए है। फिलहाल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पोर्न वीडियो केस में जब से कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनसे और उनके बिजनेस से जुड़ी कई अहम जानकारियां हर दिन सामने आ रही है। वैसे, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज कुंद्रा 9 कपंनियों के डायरेक्टर हैं। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि उन्हें महंगे तोहफे देने का शौक है। उन्होंने पत्नी शिल्पा को कई बेशकीमती गिफ्ट दिए हैं। नीचे पढ़े आखिर शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा से क्या-क्या कीमती तोहफे मिले...
बता दें कि जब शिल्पा शेट्टी लंदन में रियलिटी शो बिग ब्रदर जीतने के बाद फेमस हो गई थी उसी दौरान उनकी मुलाकात राज कुंद्रा से हुई थी।
210
दोनों की मुलाकात हुई और पिर मिलना-जुलना शुरू हो गया। कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 2009 में सात फेरे लेकर बंधन में बंध गए।
310
शायद कम ही लोग जानते हैं कि राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को शादी के दौरान 3 करोड़ की कीमती हीरे की अंगूठी पहनाई थी।
410
शादी के बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को तोहफे देना शुरू किए। शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है।
510
राज ने शिल्पा को एक ब्लू कलर की लेम्बोर्गिनी भी गिफ्ट की है। इस लग्जरी कार की कीमत 3 से 5 करोड़ रुपए के करीब है। जब शिल्पा को यह कार मिली तो वे काफी शॉक्ड रह गई थी।
610
शिल्पा को मुंबई में सी-फेसिंग विला जिसका नाम किनारा है, भी गिफ्ट में मिला है। इस बंगले में राज-शिल्पा फैमिली के साथ रहते हैं। अंदर से दिखने में यह बंगला किसी महल से कम नहीं है।
710
राज ने 2012 में नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में एक 3000 स्क्वेयर फिट का फ्लैट लिया था, जिसे उन्होंने वाइफ शिल्पा को गिफ्ट किया।
810
सेंट्रल लंदन में राज ने शिल्पा के लिए 7 करोड़ रुपए का फ्लैट भी खरीदा है। इस फ्लैट को शिल्पा ने खुद डिजाइन करवाया है।
910
इसके अलावा कुंद्रा ने पत्नी को लंदन के वेयरब्रिज सरे में एक आलीशान बंगला भी गिफ्ट किया है। इस बंगले का नाम राज महल है। यह बंगला भी अंदर से दिखने में बेहद आलीशान है।
1010
बता दें कि शिल्पा शेट्टी का एक्टिंग करियर कुछ कास नहीं रहा। उन्होंने करीब 12 साल बाद दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा। हाल ही में उनकी फिल्म हंगामा 2 ओटीटी पर रिलीज हुई है। शिल्पा फिल्म'निकम्मा में भी नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।