Published : Sep 09, 2020, 03:32 PM ISTUpdated : Sep 12, 2020, 10:30 AM IST
मुंबई. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 45 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 सितंबर, 1975 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। शिल्पा ने पति को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने राज के साथ फैमिली का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने राज को विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे कुकी। कपल ने 22 नवंबर, 2009 को शादी की थी। शिल्पा की ये पहली, जबकि राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी। राज ने शिल्पा से पहले 2003 में कविता से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था। आपको बता दें कि राज और शिल्पा जुहू बीच के पास स्थित अपने आलीशान बंगले में रहते हैं। वैसे, आपको बता दें कि शिल्पा को दो फिल्में रिलीज के लिए तैयार।
शिल्पा शेट्टी की ख्वाहिश थी कि उनका घर सी-फेसिंग हो। पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने पति राज कुंद्रा ने ऐसा ही कुछ किया था।
211
शिल्पा का ये घर सी-फेसिंग है इसलिए इसका नाम किनारा रखा है। किनारा नाम का यह मेंशन जुहू बीच के पास स्थित है।
311
शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे हमेशा से सी-फेसिंग होम चाहती थीं। उन्होंने कहा था-"जहां मैं करेंट में रह रही हूं, वह मेरा ड्रीम हाउस है।"
411
शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ घर को खूब सजा-संवारकर रखा है। उनके अलावा, ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने इस घर का इंटीरियर डिजाइन किया है।
511
घर में फेंग शुई और वास्तु का पूरा ध्यान रखा गया है। शिल्पा ने घर के एंट्रेंस पर एक गोल्डन हाथ लगाया हुआ है। सीलिंग की बात करें तो यह 14 फीट ऊंची है।
611
शिल्पा और राज की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी।
711
लंदन में जहां शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद पॉपुलर हुईं, वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे।
811
दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान हुई थी।
911
राज कुंद्रा ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की। शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बहुत पसंद आया और वो उन्हें दिल ही दिल में चाहने लगीं। धीरे-धीरे दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।
1011
राज कुंद्रा ने सगाई में शिल्पा को 3 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर 20 कैरेट का हार्ट शेप डायमंड लगा हुआ था।
1111
राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।