कौन है राज कुंद्रा, आखिर क्यों टूटी थी पहली शादी और कैसे शिल्पा शेट्टी बनी दूसरी पत्नी, जानें सबकुछ

Published : Jul 20, 2021, 11:44 AM IST

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। उन पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर रिलीज करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राज मुख्य आरोपी हैं और उनके खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। आखिर कौन है राज कुंद्रा, जो पिछले कुछ सालों में कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में आए। नीचे पढ़े शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जिंदगी से जुड़ी वो बातें जिन्हें कम ही लोग जानते हैं...

PREV
18
कौन है राज कुंद्रा, आखिर क्यों टूटी थी पहली शादी और कैसे शिल्पा शेट्टी बनी दूसरी पत्नी, जानें सबकुछ

बता दें कि राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर, 1975 को लंदन में हुआ था। पेशे से वे एक बिजनेसमैन हैं। उनके पिता पंजाबी थे और लंदन में बस कंडक्टर थे। इसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया। वहीं, राज की मां शॉप असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। 

28

मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे राज को उनके माता-पिता ने मुश्किलों से पाला। उन्होंने बचपन से ही पैसे की कीमत समझी है। जब वो 18 साल के हुए तो पिता ने कहा था- या तो हमारा रेस्टोरेंट चलाओ या फिर खुद का काम शुरू करो। राज ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी जर्नी शुरू कर दी।

38

जेब में कुछ पैसे लेकर राज सबसे पहले दुबई गए। हीरा कारोबारियों से मिले, लेकिन बात नहीं बनी। राज वहां से नेपाल गए। कुछ पशमीना शॉलें खरीदीं और उन्हें ब्रिटेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर के जरिए बेचना शुरू किया। इसके बाद हीरे का कारोबार करने राज दोबारा दुबई गए।

48

तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो अलग-अलग फील्ड की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं। राज कुंद्रा को 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था।

58

हाल ही में राज ने मुंबई में 2020 में एक रेस्त्रां भी ओपन किया है। इससे पहले उनका एक और रेस्त्रां है जो कि मुंबई में काफी फेमस है। वे वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं। ये नाम उन्होंने अपने बेटे के नाम पर रखा है।

68

राज कुंद्रा ने 2003 में कविता कुंद्रा से शादी की थी। मगर उनका 2006 में तलाक हो गया। कविता के साथ कुंद्रा की बॉन्डिंग जम नहीं पाई। कविता ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनकी शादी टूटी। वहीं, राज ने कहा था कि कविता का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था। यही उनके शादी टूटने की वजह बनी। यह खुलासा राज ने कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में किया था।

78

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। लंदन में जहां शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद पॉपुलर हुईं, वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे।

88

दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के दौरान हुई। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की। इसी दौरान दोनों ने डेटिंग करना शुरू किया और 2009 में शादी की। कपल के 2 बच्चे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories