पहले बच्चे के जन्म के बाद शिल्पा शेट्टी का बढ़ गया था 32 किलो वेट तो लोगों ने खूब मारे थे ताने

मुंबई. शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन में अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ घर में टाइम स्पेंड कर रही हैं। शिल्पा को उनकी परफेक्ट बॉडी के लिए जाना जाता है। उन्हें लोग यमी मॉम भी कहा जाता है। एक्ट्रेस हमेशा से ही फिटनेस गोल्स देती रही हैं, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वो भी कभी बॉडीशेमिंग की शिकार हो चुकी हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 12, 2020 7:10 AM IST / Updated: May 12 2020, 01:21 PM IST

18
पहले बच्चे के जन्म के बाद शिल्पा शेट्टी का बढ़ गया था 32 किलो वेट तो लोगों ने खूब मारे थे ताने

शिल्पा शेट्टी ने बॉडीशेमिंग को लेकर हाल ही में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था तो उनका वेट बढ़ गया था और इसके चलते उन्हें लोगों ने ताने मारे थे। 

28

पहले बच्चे वियान के जन्म के बाद शिल्पा शेट्टी का वजन 32 किलो बढ़ गया था। 

38

डिलीवरी के 3-4 महीने के बाद शिल्पा पति राज कुंद्रा संग एक डिनर पार्टी में गई थीं। तब वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उनके बढ़े हुए वजन पर कमेंट किया था।

48

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका 32 किलो वजन बढ़ गया था। वियान के पैदा होने के बाद उन्होंने 2-3 किलो और वजन बढ़ा लिया था।
 

58

एक्ट्रेस ने कहा कि वियान के होने के बाद जब वो पहली बार राज के साथ डिनर पर गई थीं तो वहां कई सारी महिलाएं किटी में बैठी थीं। उन्होंने शिल्पा को देखा और कमेंट किया। 
 

68

शिल्पा ने बताया कि उन्हें धीरे से फुसफुसाते हुए सुना, 'हे भगवान, क्या ये शिल्पा शेट्टी है? अभी तक उसका वेट इतना ज्यादा है ये काफी निराशाजनक था। ये लोग कौन होते हैं ऐसा कहने वाले? ये काफी इनसेंसिटिव था, लेकिन मेरे लिए वेक अप कॉल भी था।'

78

इसके अलावा शिल्पा ने ये भी बताया कि दूसरे बच्चे के वक्त उनकी प्रेग्नेंसी में कॉम्पलिकेशन थी। जिसकी वजह से उनके कई बार मिसकैरेज हुए थे। तब जाकर उन्होंने सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला लिया। 

88

बता दें, शिल्पा शेट्टी ने इस साल फरवरी में अपनी बेटी समिशा का घर में स्वागत किया है। वो उसके साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos