शिल्पा शेट्टी के एक इशारे पर राज कुंद्रा ने खरीदा था शानदार बंगला, करोड़ों का घर अंदर से दिखता है ऐसा

मुंबई. पोर्नोग्राफी फिल्म बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में है। जब ने कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है, तभी उनसे जुड़ी कई नई-नई विवादित जानकारियां सामने आ रही है। बता दें कि राज कुंद्रा 9 कंपनियों के डायरेक्टर हैं। उनका करोड़ों का बिजनेस है और वे महंगे तोहफे देने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी शिल्पा को करोड़ों के विला गिफ्ट में दिए हैं। इन्हीं में से एक है उनका मुंबई वाला बंगला किनारा, जिसमें वे फैमिली के साथ रहते हैं। नीचे देखें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के आलीशान बंगले की इनसाइड फोटोज...

Asianet News Hindi | Published : Jul 29, 2021 7:30 AM IST / Updated: Jul 29 2021, 01:14 PM IST

111
शिल्पा शेट्टी के एक इशारे पर राज कुंद्रा ने खरीदा था शानदार बंगला, करोड़ों का घर अंदर से दिखता है ऐसा

आपको बता दें कि पत्नी शिल्पा शेट्टी के एक इशारे पर राज कुंद्रा ने 100 करोड़ की कीमत वाला समुंदर किनारे का आलीशान बंगला खरीद लिया था। दरअसल, शिल्पा की ख्वाहिश थी कि उनका घर सी-फेसिंग हो।

211

शिल्पा शेट्टी फैमिली के साथ जिस बंगला में रहते है, वो अंदर से बेहद खूबसूरत नजर आता है। इस बंगले में सुविधा की हर चीज मौजूद है। 

311

शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी हमेशा से सी-फेसिंग घर की चाहत थी। जहां वे फिलहाल रह रही है, वहीं उनका ड्रीम होम है। 
 

411

शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर घर को शानदार तरीके से सजाया है।। इसके अलावा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने इस घर का इंटीरियर डिजाइन किया है।

511

बता दें कि घर में को सजाते वक्त फेंग शुई और वास्तु का पूरा ध्यान रखा गया। शिल्पा ने घर के एंट्रेंस पर एक गोल्डन हाथ लगाया है। वहीं, बंगले की सीलिंग की बात करें तो ये करीब 14 फीट ऊंची है।
 

611

बंगले में एक शानदार डाइनिंग रूम है। यहां पर बड़ी सी डाइनिंग टेबल लगी हुई है, जहां पूरी फैमिली मिलकर साथ में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करती है।

711

शिल्पा शेट्टी के बंगले के अंदर उनका पर्सनल जिम भी है, जहां वे अक्सर वर्कआउट करती नजर आती है।

811

बंगले के बाहर बड़ा सा गार्डन है। जहां शिल्पा कभी-कभी बेटे के साथ क्रिकेट भी खेलती नजर आती है।

911

शिल्पा ने सिर्फ घर को अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से शानदार तरीके से सजाकर रखा है। उन्होंने अपने गार्डन में कई सारे पेड़-पौधे लगा रखे है। इसमें भी खास लाइटिंग से सजाया है।

1011

शिल्पा के साथ इस बंगले में पति और बच्चों के अलावा सास-ससुर भी रहते हैं। वहीं, कभी-कभी शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी भी उनके साथ रहने आ जाती है।

1111

शिल्पा शेट्टी ज्यादातर योगा अपने गार्डन में खुली हवा में करती है। गार्डन को सजाने के लिए उन्होंने बड़ी-बड़ी मूर्तियां भी लगा रखी है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos