45 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'मुझे काफी अजीब लगता है...'

मुंबई. शिल्पा शेट्टी इन दिनों लॉकडाउन में परिवार के साथ एन्जॉय कर रही हैं। इस समय वो अपनी पांच महीने की बेटी समिशा शेट्टी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस साल वो 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी थीं। उनकी बेटी सरोगेसी से जन्म ली थी। ऐसे में हाल ही में उन्होंने 45 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बात की और कहा कि इस उम्र में मां बनना आसान नहीं था। उन्हें बहुत अजीब लग रहा था। जब लोग उनसे सवाल करते हैं कि उनकी बेटी कैसी है तो उन्हें बहुत अजीब लगता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2020 5:27 AM IST

16
45 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'मुझे काफी अजीब लगता है...'

शिल्पा शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा कि दूसरी बार मां बनने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा था। पहली बार के मुकाबले काफी अलग था। पहली बार में ब्रेस्टफीड करना ऐसा लगता था जैसे आप गाय हो। इसके बाद उन्हें पोस्टपार्टम डिप्रेशन हुआ था। 

26

शिल्पा कहती हैं कि हालांकि वो दो हफ्ते बाद ठीक हो गई थीं। बेटी समीशा के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने आगे कहा कि वो अपनी बेटी को प्राइवेट फ्लाइट से घर लेकर आई थीं। 

36

लॉकडाउन होने के कुछ दिन पहले ही समीशा को वो घर लेकर आई थीं। एक्ट्रेस इस समय काफी खुश थीं कि उनकी बेटी उनके साथ हैं और उनका परिवार काफी खुश है।
 

46

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि समीशा के जन्म के 15 दिन पहले से ही उन्होंने छुट्टी ले ली थी। लॉकडाउन में अब वो बच्ची के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। 

56

वो पिछले कुछ समय से सिर्फ और सिर्फ अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। वो कभी उसकी मालिश करती हैं तो कभी उसे खाना खिलाती हैं। उनका बेटा वियान भी बहन समीशा से बहुत प्यार करता है। वियान को समीशा के रूप में एक दोस्त मिल गई है।

66

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी फरवरी में सरोगेसी की मदद से दूसरी बार मां बनी थीं। सरोगेसी का सहारा लेने के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने और हसबैंड राजकुंद्रा ने कई बार ट्राइ किया मगर नहीं हो पाया और उनकी दूसरे बच्चे के रूप में बेटी की ख्वाहिश थी।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos